नीतीश कुमार का प्लान सेट: जानिए शपथ से इस्तीफा तक की पूरी टाइमलाइन

नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति में बड़ा कदम उठाया। जानिए उनके शपथ ग्रहण से लेकर इस्तीफा तक की पूरी टाइमलाइन और इस फैसले का राजनीतिक असर। सम्भावित टाइमलाइन
नीतीश कुमार का प्लान सेट: जानिए शपथ से इस्तीफा तक की पूरी टाइमलाइन

बिहार में नई सरकार का गठन अगले हफ्ते होने की संभावना है। इससे पहले, 10 अप्रैल को वर्तमान मुख्यमंत्री Nitish Kumar राज्यसभा की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देंगे और 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन किया जा सकता है।

पटना: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य की सियासत में एक सप्ताह के भीतर नई सरकार का गठन संभव है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से लेकर इस्तीफा देने और नई सरकार के गठन तक की पूरी टाइमलाइन सामने आ गई है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। 

इसके एक हफ्ते के भीतर ही 14 अप्रैल को वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद अगले दिन यानी 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन किया जा सकता है।

शपथ ग्रहण की योजना और दिल्ली यात्रा

मंत्री विजय कुमार चौधरी के मुताबिक, नीतीश कुमार आज, 9 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ लेने के बाद वे 11 अप्रैल को पटना लौटेंगे। इस दौरान केवल नीतीश कुमार ही राज्यसभा की शपथ लेंगे। वहीं, बिहार से निर्वाचित अन्य वरिष्ठ नेताओं जैसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की शपथ 16 अप्रैल को होगी।

नीतीश कुमार के पटना लौटने के बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक आयोजित होने की संभावना है। बैठक में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की जानकारी विधायकों को दी जाएगी और इसके बाद उनका इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा जाएगा।

बिहार भाजपा मुख्यमंत्री पद का मंथन

नीतीश कुमार का प्लान सेट: जानिए शपथ से इस्तीफा तक की पूरी टाइमलाइन

राजनीतिक सूत्र बता रहे हैं कि 10 अप्रैल को दिल्ली में बिहार भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होने की संभावना है। बैठक का मुख्य एजेंडा होगा मुख्यमंत्री पद पर सहमति बनाना। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। 

भाजपा इस बैठक के जरिए यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि नया मुख्यमंत्री नाम सर्वसम्मति से तय हो। स बैठक में कई अहम निर्णय लेने की संभावना है। इससे यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा किया जाएगा। नीतीश कुमार पहले ही विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं, जिससे नई सरकार गठन की राह साफ हो गई है।

सम्भावित टाइमलाइन

  • 9 अप्रैल – नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
  • 10 अप्रैल – राज्यसभा की शपथ ग्रहण।
  • 11 अप्रैल – पटना वापसी और एनडीए विधानमंडल दल की बैठक।
  • 14 अप्रैल – मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा।
  • 15 अप्रैल – नई सरकार का गठन।
  • 16 अप्रैल – अन्य वरिष्ठ नेताओं की राज्यसभा शपथ।

इस समय बिहार की सियासत में सत्ता परिवर्तन की पटकथा तैयार हो चुकी है। नई सरकार का गठन और मुख्यमंत्री पद के नाम पर सहमति आने के बाद राजनीतिक स्थिरता की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं।

Leave a comment