16 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन, 10 बड़े प्लेटफॉर्म पर तुरंत असर

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए TikTok, Instagram, YouTube और Facebook पर लॉगिन प्रतिबंधित, उल्लंघन पर भारी जुर्माना।

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए देशभर में सोशल मीडिया बैन लागू कर दिया है। अब TikTok, YouTube, Instagram और Facebook जैसी प्लेटफॉर्म्स पर बच्चे लॉग इन नहीं कर सकेंगे। इस फैसले के तहत उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य बच्चों की मानसिक सुरक्षा और ऑनलाइन खतरों से बचाव करना है।

Australia Social Media Ban 2025: ऑस्ट्रेलिया ने पूरे देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया है। इस फैसले के तहत TikTok, YouTube, Instagram और Facebook जैसी प्रमुख सेवाओं पर कम उम्र के बच्चे लॉग इन नहीं कर पाएंगे। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम बताया, जबकि उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह कदम मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव और ऑनलाइन खतरों से बचाव सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

PM का संदेश और कानूनी कार्रवाई

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने इस फैसले को परिवारों के लिए गौरव का दिन बताया और बच्चों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया के बजाय गर्मियों में कोई खेल, संगीत या पढ़ाई में समय बिताएं।

कानून के मुताबिक अगर 10 बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बच्चों की पहुंच पूरी तरह बंद नहीं करते हैं, तो कंपनियों पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह कड़ी कार्रवाई टेक कंपनियों को जवाबदेह बनाएगी।

16 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन, 10 बड़े प्लेटफॉर्म पर तुरंत असर

मानसिक स्वास्थ्य और वैश्विक नजर

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अनुसार, कम उम्र में सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, जैसे कि ऑनलाइन बुलिंग, गलत सूचनाओं का असर और बॉडी-इमेज से जुड़ी हानिकारक सामग्री।

यह फैसला दुनिया के लिए एक लाइव टेस्ट भी है। डेनमार्क, न्यूजीलैंड और मलेशिया जैसे देश इस मॉडल को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं और देख रहे हैं कि क्या बच्चों को सुरक्षित रखते हुए फ्री-स्पीच का संतुलन बनाए रखा जा सकता है।

Leave a comment