Akanksha Chamola का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोलीं- ‘कॉम्प्रोमाइज तो करना ही पड़ेगा’

Akanksha Chamola का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोलीं- ‘कॉम्प्रोमाइज तो करना ही पड़ेगा’

Akanksha Chamola हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह कभी अपने बोल्ड अंदाज, कभी अपने फैशन सेंस और कभी अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा का विषय बनती हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में कास्टिंग काउच और इंडस्ट्री में महिलाओं को मिलने वाली चुनौतियों पर खुलकर बातचीत की है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ की प्रमोशन के दौरान आकांक्षा ने मीडिया और पॉडकास्ट में अपने अनुभव साझा किए।

आकांक्षा ने खोला इंडस्ट्री का सच

हॉटरफ्लाय के पॉडकास्ट में आकांक्षा ने कहा कि इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज की बातें आम हैं। उन्होंने बताया, कास्टिंग काउच तक तो बात नहीं पहुंची, लेकिन कॉम्प्रोमाइज की चर्चा तो हमेशा होती है। ये बहुत सीधे तौर पर पूछा जाता है, एक्सट्रीमली अपफ्रंट। टेलीविजन इंडस्ट्री इसमें काफी क्लीन है, लेकिन अगर आपको फिल्म या वेब इंडस्ट्री में आगे बढ़ना है, तो सिचुएशन बहुत मुश्किल होती है।

आकांक्षा ने खुलासा किया कि शुरुआती दौर में अगर किसी के पास गॉडफादर या नेटवर्क नहीं है तो हालात बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने कहा, “जब आप मीटिंग के लिए जाते हैं, तो पहली मीटिंग में ही ये बताया जा सकता है कि ऑडिशन या रोल के लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा सर्विसेज देनी होंगी। अगर आप इस क्लॉज को मान लेते हैं तो आपको रोल मिल सकता है।

सीधा-साधा और स्ट्रेट फॉरवर्ड तरीका

आकांक्षा ने आगे बताया कि इंडस्ट्री में ये सब बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड तरीके से होता है। उन्होंने कहा, सबकुछ कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता है। आपको किसी खास व्यक्ति के साथ क्लोज होना पड़ता है और कुछ सर्विसेज देनी पड़ती हैं। ये प्रक्रिया खुलकर बताई जाती है। मेरे साथ जब ये दो-तीन बार हुआ, तो मुझे भी लगा कि ये कितना एक्सट्रीम है, लेकिन ये अब भी इंडस्ट्री में होता है।

वे आगे जोड़ती हैं कि इंडस्ट्री में बिना कनेक्शन या नेटवर्क के महिला कलाकारों के लिए अपने करियर को आगे बढ़ाना आसान नहीं है। आकांक्षा ने कहा कि अगर काम अच्छा है, तो वह मीटिंग्स में जाती हैं और रोल मिलने की उम्मीद रखती हैं।

‘दिल धोखा और डिजायर’ और मीडिया चर्चा

हाल ही में आकांक्षा की वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ रिलीज हुई है। इसमें उनके बोल्ड अंदाज और दमदार अभिनय की खूब चर्चा हो रही है। इसी सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में महिलाओं की चुनौतियों, कास्टिंग काउच और पेशेवर बाधाओं पर खुलकर बात की। आकांक्षा चमोला ने साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी को डराना या डिबेट करना नहीं है, बल्कि सच को सामने लाना और युवा कलाकारों को चेतावनी देना है। 

उन्होंने कहा, एक लड़की होने के नाते मैं चुप नहीं रह सकती। इंडस्ट्री में ये सच है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लड़कियों को अपने करियर में आने वाले ऐसे दबावों के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

Leave a comment