Amaran Box Office Collection day 13: 'अमरन' का जादू फीका, 13वें दिन की कमाई में आई गिरावट

फिल्म 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल कमाई अब 164 करोड़ रुपये तक पहुँच चुकी है, और फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की

फिल्म अमरन को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखी है। हालांकि कमाई में कुछ गिरावट आई है, लेकिन दर्शकों का प्यार अभी भी फिल्म को लगातार मिल रहा है।

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेर दिया है। अब फिल्म को सिनेमाघरों में 13 दिन पूरे हो चुके हैं। पहले ही यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है, और अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए प्रयासरत है। फिल्म ने अपने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है।

पहले दिन अमरन ने की करोड़ों की कमाई

Amaran Box Office Collection day 13: 'अमरन' का जादू फीका, 13वें दिन की कमाई में आई गिरावट

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले ही दिन 21.4 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है। फिल्म ने पहले दो दिनों में 19.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'अमरन' ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन, यानी शनिवार को, फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और इसने गति पकड़ी। फिल्म ने तीसरे दिन एक बार फिर उछाल के साथ 21 करोड़ रुपये की कमाई की।

दूसरे हफ्ते में 'अमरन' की कमाई में गिरावट

Amaran Box Office Collection day 13: 'अमरन' का जादू फीका, 13वें दिन की कमाई में आई गिरावट

फिल्म ने रविवार को एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 21.55 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, पांचवें दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन भी फिल्म की कमाई में कमी आई, और इसने 9 करोड़ रुपये बटोरे। सातवें दिन फिल्म ने 6.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि आठवें दिन यह 5.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये रहा।

अचानक कमाई में गिरावट

फिल्म ने नौवें दिन गति पकड़ी और 7.4 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को, यानी 10वें दिन, 'अमरन' ने एक उछाल के साथ 14.5 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने 11वें दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, आज के कमाई के आंकड़े निराशाजनक साबित हुए हैं।

फिल्म ने किया 160 करोड़ का बिजनेस, फिर भी गिरावट

Amaran Box Office Collection day 13: 'अमरन' का जादू फीका, 13वें दिन की कमाई में आई गिरावट

फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी गई है। 'अमरन' ने 12वें दिन 5.7 करोड़ की कमाई की। वहीं, 13वें दिन इसकी कमाई 5 करोड़ रही, जो अब गिरावट को दर्शाती है। इस प्रकार, फिल्म की कुल कमाई अब 164 करोड़ रुपये हो गई है।

Leave a comment