AMFI New Leadership: संदीप सिक्का फिर बने AMFI के चेयरमैन, विशाल कपूर को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी

AMFI New Leadership: एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया ने संदीप सिक्का को फिर चेयरमैन और विशाल कपूर को वाइस चेयरमैन चुना है। जानें AMFI के नए नेतृत्व और

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के संगठन Association of Mutual Funds in India (AMFI) ने अपने नए नेतृत्व का ऐलान कर दिया है। संगठन ने संदीप सिक्का को एक बार फिर चेयरमैन और विशाल कपूर को वाइस चेयरमैन चुना है।

AMFI Chairman Sandeep Sikla: भारत के तेजी से विस्तार कर रहे म्यूचुअल फंड सेक्टर में एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने अपने शीर्ष नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला लिया है। संगठन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने संदीप सिक्का को एक बार फिर चेयरमैन और विशाल कपूर को वाइस चेयरमैन चुना है।

दोनों अधिकारियों का चयन AMFI की वार्षिक आम बैठक (AGM) के बाद सर्वसम्मति से किया गया। नए कार्यकाल में उनका मुख्य फोकस म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के विकास को गति देने, निवेशकों का भरोसा मजबूत करने और देश के अधिक से अधिक लोगों तक म्यूचुअल फंड निवेश की पहुंच बढ़ाने पर रहने की उम्मीद है।

कौन हैं संदीप सिक्का?

संदीप सिक्का भारत के एसेट मैनेजमेंट सेक्टर के अनुभवी अधिकारियों में शामिल हैं। वह Nippon Life India Asset Management Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हैं। AMFI के चेयरमैन के तौर पर उनकी जिम्मेदारी इंडस्ट्री के सामने मौजूद प्रमुख मुद्दों पर सामूहिक रूप से काम करने और म्यूचुअल फंड सेक्टर के लिए बेहतर नीतिगत माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण होगी।

सिक्का इससे पहले भी AMFI के नेतृत्व में चेयरमैन की भूमिका निभा चुके हैं। उनके दोबारा चुने जाने से संगठन के मौजूदा एजेंडे और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में निरंतरता देखने को मिल सकती है।

विशाल कपूर को फिर मिली अहम जिम्मेदारी

विशाल कपूर को AMFI का वाइस चेयरमैन चुना गया है। वह Bandhan AMC के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हैं। कपूर भी पहले AMFI के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा रहे हैं। वाइस चेयरमैन के रूप में उनकी भूमिका चेयरमैन और बोर्ड के साथ मिलकर इंडस्ट्री से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति तैयार करने और म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ावा देने में अहम हो सकती है।

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए क्या मायने रखता है यह फैसला?

भारत में म्यूचुअल फंड निवेश का दायरा लगातार बढ़ रहा है। छोटे शहरों और नए निवेशकों के बीच भी म्यूचुअल फंड को लेकर जागरूकता बढ़ी है। ऐसे माहौल में AMFI के नए नेतृत्व के सामने इंडस्ट्री के विकास को बनाए रखने के साथ-साथ निवेशकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती भी रहेगी।
AMFI की प्राथमिकताओं में निवेशकों के बीच भरोसा मजबूत करना, वित्तीय जागरूकता बढ़ाना और देश के अलग-अलग हिस्सों में म्यूचुअल फंड निवेश की पहुंच को विस्तार देना शामिल है।

इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच निवेश प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना भी इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है।

क्या है AMFI?

Association of Mutual Funds in India (AMFI) भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का प्रमुख प्रतिनिधि संगठन है। यह देश में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ पंजीकृत एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) का प्रतिनिधित्व करता है। AMFI एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के व्यवस्थित और पेशेवर विकास को बढ़ावा देना है। संगठन इंडस्ट्री में बेहतर प्रथाओं, पारदर्शिता और नैतिक मानकों को बढ़ावा देने के साथ निवेशकों के हितों पर भी ध्यान देता है।

म्यूचुअल फंड सेक्टर के विस्तार के साथ निवेशकों का भरोसा बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है। निवेशकों को योजनाओं, जोखिम, रिटर्न और शुल्क से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराना वित्तीय जागरूकता का अहम हिस्सा है। AMFI का नेतृत्व ऐसे कदमों को बढ़ावा देने पर जोर दे सकता है, जिनसे नए निवेशकों को म्यूचुअल फंड के बारे में बेहतर जानकारी मिले और वे अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार उचित निवेश निर्णय ले सकें।

Leave a comment