Angel Rai Gets Death Threats: अश्लील मैसेज और हत्या की धमकी, एक्ट्रेस ने कराई FIR दर्ज

फेमस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार Angel Rai को अश्लील मैसेज और जान से मारने की धमकी मिली। डरावनी धमकियों, Angel Rai हत्या की धमकी, Angel Rai FIR

एक्ट्रेस एंजेल राय ने अज्ञात शख्स के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क: सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस एंजेल राय इन दिनों मुश्किल में हैं। उन्होंने मुंबई के बांगुरनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस का आरोप है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसमें उन्हें जिंदा जलाने और काटने तक की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं, आरोपी उन्हें गंदे और आपत्तिजनक मैसेज भी भेज रहा है। इस गंभीर मामले की पुलिस जांच कर रही है।

अज्ञात शख्स पर लगाए गंभीर आरोप

Angel Rai Gets Death Threats: अश्लील मैसेज और हत्या की धमकी, एक्ट्रेस ने कराई FIR दर्ज

एंजेल राय ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं। आरोपी उन्हें अश्लील मैसेज भेजने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जैसे ही उनकी वेब सीरीज ‘घोटाला’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, धमकियों का सिलसिला और बढ़ गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

एंजेल राय की शिकायत के बाद मुंबई के बांगुरनगर पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 75, 78, 79, 351(3), 352, 356(2) और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार धमकियों से डरीं एक्ट्रेस

Angel Rai Gets Death Threats: अश्लील मैसेज और हत्या की धमकी, एक्ट्रेस ने कराई FIR दर्ज

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस तरह के लगातार मिल रहे मैसेज और धमकियों से डर लगने लगा था। उन्होंने जब देखा कि मामला गंभीर होता जा रहा है, तब उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस का कहना है कि वे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

29 मार्च को रिलीज होगी वेब सीरीज ‘घोटाला’

एंजेल राय सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 25.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘घोटाला’ 29 मार्च को रिलीज होने वाली है। ऐसे में धमकियों के इस मामले ने उनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Leave a comment