अपारशक्ति खुराना भले ही बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर लाइमलाइट में रहते हों, लेकिन उनकी पत्नी आकृति आहुजा (Akriti Ahuja) भी स्टाइल और ग्लैमर के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।
Aparshakti Khurana Wife: अपारशक्ति खुराना भले ही अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर हमेशा लाइमलाइट में रहते हों, लेकिन उनकी पत्नी आकृति आहुजा भी खूबसूरती और स्टाइल के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहने वाली आकृति की तस्वीरें फैन्स के बीच खूब पसंद की जाती हैं। अपने एलिगेंट लुक्स से वह हर बार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।
आकृति और अपारशक्ति की कहानी
अपारशक्ति खुराना ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति आहुजा से 7 सितंबर, 2014 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी। लंबे समय तक डेटिंग के बाद ये कपल शादी के बंधन में बंधा और आज दोनों एक खुशहाल परिवार के रूप में जाने जाते हैं। इस कपल का एक प्यारा बच्चा भी है। साल 2021 में उन्होंने अपनी लाडली बेटी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर अक्सर आप अपारशक्ति को अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आते देख सकते हैं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है।
आकृति आहुजा खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। उनके हर लुक की अलग पहचान होती है और फैंस उनके फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज के दीवाने हैं। ग्लैमरस से लेकर कैज़ुअल लुक तक, आकृति हर स्टाइल में बेहतरीन नजर आती हैं। उनका हर लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है।

वेस्टर्न और ग्लैमरस लुक
आकृति के वेस्टर्न लुक की बात करें तो उन्होंने हाल ही में मरमेड स्कर्ट के साथ स्टाइलिश ब्लाउज कैरी किया था। सटल मेकअप और बन hairstyle ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। फैंस ने इस लुक की खूब तारीफ की और कहा कि आकृति किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है। उनकी पर्सनालिटी और आत्मविश्वास भी उनके लुक को पूरी तरह से परफेक्ट बनाते हैं।
आकृति हर अवसर पर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। चाहे वह रेड कार्पेट इवेंट हो या कैज़ुअल आउटिंग, आकृति हर बार अपने स्टाइलिश और एलीगेंट अंदाज से सभी का ध्यान खींचती हैं। उनके ग्लैमरस लुक और कॉन्फिडेंस का कॉम्बिनेशन उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर बनाता है। उनके लुक्स की खास बात यह है कि वह साधारण कपड़ों में भी ग्लैमर और क्लास का एहसास दिला देती हैं। इसीलिए फैंस और फॉलोअर्स हमेशा उनके नए आउटफिट्स और स्टाइल अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
अपारशक्ति और आकृति दोनों सोशल मीडिया पर अपने परिवार की झलक भी साझा करते रहते हैं। फैंस को उनकी प्यारी बेटी के साथ तस्वीरें बेहद पसंद आती हैं। आकृति का यह ग्लैमरस और फैमिली ओरिएंटेड पर्सनालिटी उन्हें फैंस के दिलों में और भी खास बनाती है।










