अफगान स्पिनर मुजीब उर रहमान का बड़ा कारनामा, वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक सहित झटके 4 विकेट

अफगान स्पिनर मुजीब उर रहमान का बड़ा कारनामा, वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक सहित झटके 4 विकेट

अफगानिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में वेस्टइंडीज को 39 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

स्पोर्ट्स न्यूज़: 24 साल के अफगान स्पिनर मुजीब उर रहमान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में अपनी हैट्रिक के दम पर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। मुजीब ने हैट्रिक समेत कुल चार विकेट झटककर टीम को 39 रनों से जीत दिलाई और अफगानिस्तान को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई। यह प्रदर्शन उन्हें T20I क्रिकेट में अफगानिस्तान के तीसरे हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज के रूप में दर्ज करा गया, इससे पहले यह कारनामा राशिद खान और करीम जनत ने किया था।

वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद कमजोर रही। पहले ही ओवर में एलिक अथानाजे 8 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसके बाद एविन लुईस और कप्तान ब्रैंडन किंग ने 29 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन मुजीब उर रहमान ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने 2 ओवर में लगातार दो गेंदों पर लुईस और जॉनसन चार्ल्स को आउट कर हैट्रिक की उम्मीद जगा दी। आठवें ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 38/3 हो गया और टीम संकट में फंस गई।

तीसरे विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर और ब्रैंडन किंग ने मिलकर पलटवार किया। दोनों ने महज 33 गेंदों में 68 रन जोड़े और स्कोर को 106 तक पहुंचाया। हेटमायर ने 17 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल थे। हालांकि, उनकी पारी ज्यादा देर नहीं टिक पाई और फजलहक फारूकी ने उन्हें आउट कर अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई।

मुजीब ने पूरा किया हैट्रिक का कारनामा

अपने अंतिम ओवर में मुजीब ने कप्तान ब्रैंडन किंग का विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने क्विंटन सैम्पसन को बोल्ड किया। किंग ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल थे। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 18.5 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। मुजीब ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए, जो उनकी प्रभावशाली गेंदबाजी का प्रमाण है।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन बनाए। शुरुआती पांच ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (1) और इब्राहिम जद्रान जल्दी आउट हो गए। इसके बाद सिदीकुल्लाह अटल और दरविश रसूली ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की। अटल ने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से उपयोगी योगदान दिया, जबकि रसूली ने 39 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और पांच चौके शामिल थे। वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने T20I सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है।

Leave a comment