Apple का नया कदम: iPhone 20 Series में खत्म होगा Dynamic Island, जानें क्या होगा नया

Apple का नया कदम: iPhone 20 Series में खत्म होगा Dynamic Island, जानें क्या होगा नया

Apple अपने iPhone के 20 साल पूरे होने पर 2027 में iPhone 20 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लाइनअप में पहली बार फुल डिस्प्ले डिजाइन और अंडर-स्क्रीन सेल्फी कैमरा मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज के साथ Dynamic Island का अंत हो जाएगा और नई Haptic Buttons तकनीक यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगी।

iPhone 20 Series 2027: टेक जगत की दिग्गज कंपनी Apple 2027 में अपने आइकॉनिक iPhone के 20 साल पूरे होने पर एक बड़ा बदलाव पेश करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 20 Series के रूप में अब तक का सबसे फ्यूचरिस्टिक iPhone लॉन्च करेगी। इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा, बेजल-लेस स्क्रीन और Solid-State Haptic Buttons जैसे एडवांस फीचर्स होंगे। यह लॉन्च Apple के डिजाइन इतिहास में एक नई शुरुआत साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें Dynamic Island को पूरी तरह हटाया जाएगा और यूजर्स को मिलेगा एक स्मूद, फुल डिस्प्ले अनुभव।

नई टेक्नोलॉजी के साथ आएगा अगला iPhone

Apple 2027 में iPhone के 20 साल पूरे होने पर एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। कंपनी इस खास मौके पर iPhone 20 Series लॉन्च करेगी, जिसमें पहली बार फुल डिस्प्ले iPhone देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज के फोन में न तो कोई कटआउट होगा और न ही बेजल्स दिखाई देंगे। यानी यह अब तक का सबसे क्लीन और फ्यूचरिस्टिक iPhone डिजाइन हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, Apple अगले साल iPhone 18 Series पेश करेगा और उसके बाद 19 सीरीज को स्किप करते हुए सीधे 2027 में iPhone 20 Lineup लेकर आएगा। इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा तकनीक दी जाएगी, जिससे फ्रंट कैमरा स्क्रीन के नीचे छिपा रहेगा।

खत्म होगा Dynamic Island का सफर

Apple ने 2022 में iPhone 14 Pro के साथ Dynamic Island पेश किया था, जिसने नॉच डिज़ाइन की जगह ली थी। लेकिन अब कंपनी इसे पूरी तरह अलविदा कहने जा रही है। चीनी टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, iPhone 20 सीरीज में अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ 3D फेस रिकग्निशन को भी जोड़ा जाएगा। इसका मतलब है कि Apple फेस आईडी जैसी सुविधाओं को बरकरार रखते हुए पूरी स्क्रीन को बिना किसी रुकावट के पेश करेगा।

पिछले कुछ सालों से कंपनी Dynamic Island के आकार को छोटा कर रही थी, और अब लगता है कि iPhone 20 सीरीज के साथ यह फीचर इतिहास बन जाएगा।

बेहतर कैमरा क्वालिटी के लिए नई इंजीनियरिंग

हालांकि अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी कोई नई नहीं है, लेकिन Android ब्रांड्स के प्रयोगों में कैमरा क्वालिटी बड़ी चुनौती रही है। Apple इस कमी को दूर करने के लिए Advanced Optical Engineering का इस्तेमाल करेगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी फोटो क्वालिटी को बनाए रखने के लिए एक नए प्रकार का हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा सेंसर विकसित कर रही है।

हाल ही में एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Apple का अगला फोल्डेबल iPhone 24MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ आ सकता है जो अब तक किसी भी स्मार्टफोन में नहीं देखा गया है। माना जा रहा है कि यही तकनीक iPhone 20 सीरीज में भी शामिल की जाएगी।

Haptic Buttons से होगा नया अनुभव

iPhone 20 सीरीज में Apple केवल डिस्प्ले नहीं, बल्कि बटन सिस्टम में भी बदलाव लाने की योजना में है। पारंपरिक पावर, वॉल्यूम और एक्शन बटनों की जगह Solid-State Haptic Buttons दिए जाएंगे। ये बटन फिजिकली हिलेंगे नहीं, लेकिन स्पर्श करते ही हल्की वाइब्रेशन के जरिए टच रिस्पॉन्स देंगे। इससे यूजर को बटन दबाने जैसा ही अहसास मिलेगा, जबकि फोन की बॉडी और भी स्मूद और मजबूत हो जाएगी।

2027 में पूरी तरह नया iPhone अनुभव

iPhone 20 सीरीज Apple के इतिहास का एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है। 2007 में पहला iPhone लॉन्च करने के बाद से कंपनी हर दशक में डिजाइन और तकनीक में क्रांतिकारी बदलाव लाती रही है। अब 20वीं सालगिरह पर Apple अपने फैंस को पूरी तरह “फुल डिस्प्ले” iPhone देने की तैयारी में है।

अगर ये रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं, तो 2027 Apple यूजर्स के लिए सबसे रोमांचक सालों में से एक होगा।

Leave a comment