AR Rahman विवाद: अनूप जलोटा ने दी सलाह, कहा- 'अगर ऐसा है तो फिर से हिंदू हो जाएं'

AR Rahman विवाद: अनूप जलोटा ने दी सलाह, कहा- 'अगर ऐसा है तो फिर से हिंदू हो जाएं'

लेजेंडरी म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान (AR Rahman) के एक बयान ने भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में बड़ी बहस छेड़ दी है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें पिछले आठ सालों में इंडस्ट्री में काम मिलने में कठिनाई हुई है। 

AR Rehman: हाल ही में संगीतकार एआर रहमान के एक बयान ने सुर्खियां बटोर दी हैं। एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कम्यूनल डिस्क्रिमिनेशन का सामना करना पड़ा और पिछले 8 सालों से उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिला। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में खासी हलचल मच गई। कई सेलेब्स और विशेषज्ञों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिससे इस मुद्दे पर बहस और चर्चा और तेज हो गई है।

AR Rahman का बयान

बीबीसी एशिया नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में एआर रहमान ने अपनी मुश्किलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा:

'शायद पिछले आठ सालों में, सत्ता में बदलाव आया है और अब सत्ता उन लोगों के हाथ में है जो क्रिएटिव नहीं हैं। यह एक सामुदायिक मुद्दा भी हो सकता है, लेकिन यह सीधे तौर पर मेरे सामने नहीं है।'

रहमान ने यह भी बताया कि उन्हें एक प्रोजेक्ट में शामिल करने की चर्चा हुई थी, लेकिन अंतिम समय में संगीत कंपनी ने अपने पांच अन्य संगीतकारों को काम पर रख लिया। रहमान ने इसे लेकर संयम बरतते हुए कहा, वाह, बढ़िया! मुझे आराम करने दीजिए। मैं अपने परिवार के साथ सुकून से समय बिता सकता हूं।

अनूप जलोटा की प्रतिक्रिया

रहमान के इस बयान के बाद भजन गायक अनूप जलोटा ने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में जलोटा ने कहा कि अगर एआर रहमान को लगता है कि धर्म की वजह से उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं, तो उन्हें दोबारा हिंदू धर्म अपनाने पर विचार करना चाहिए। जलोटा ने कहा:

'एआर रहमान पहले हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया। इसके बावजूद उन्होंने बहुत नाम कमाया और लोगों के दिल में जगह बनाई। लेकिन अगर उन्हें विश्वास है कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा है, तो उन्हें दोबारा हिंदू धर्म अपनाना चाहिए। शायद तब उन्हें फिर से फिल्में मिलना शुरू होंगी।'

अनूप जलोटा ने आगे कहा कि यह उनका सुझाव है और उनका उद्देश्य केवल मदद करना है। रहमान के बयान और जलोटा की प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रहमान “नफरत में अंधे हो सकते हैं।” वहीं प्लेबैक सिंगर शान ने कहा कि कलाकारों को काम न मिलने का कारण धर्म नहीं हो सकता।

इन प्रतिक्रियाओं ने इस विवाद को और ज्यादा तेज कर दिया है, और फैंस इस पर गहरी बहस कर रहे हैं कि क्या इंडस्ट्री में धर्म की वजह से भेदभाव होता है या नहीं।

Leave a comment