Asia Cup 2025: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल सहित कई दिग्गज बाहर, देखें टीम इंडिया का स्क्वाड

Asia Cup 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ी इस बार टीम में नहीं हैं। जानें पूरी टीम इंडिया की लिस्ट
Asia Cup 2025: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल सहित कई दिग्गज बाहर, देखें टीम इंडिया का स्क्वाड

एशिया कप 2025 के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। टीम का चयन करने के लिए बीसीसीआई हेडक्वार्टर में बैठक हुई, हालांकि बारिश की वजह से यह बैठक थोड़ी देर से शुरू हुई।

स्पोर्ट्स न्यूज़: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान मंगलवार को किया गया। बीसीसीआई हेडक्वार्टर में हुई बैठक के बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम की घोषणा की। बारिश के कारण बैठक शुरू में थोड़ी देर हुई, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम सार्वजनिक किए गए।

शुभमन गिल बने उपकप्तान

भारतीय टीम में शुभमन गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का सही संतुलन देखने को मिलेगा। इसके अलावा, आईपीएल में शानदार प्रदर्शन न करने के बावजूद रिंकू सिंह को टीम में जगह दी गई है। टीम में जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है। 

बुमराह ने इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेले थे और उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह एशिया कप के लिए उपलब्ध हैं। उनकी मौजूदगी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

टीम से बाहर हुए दिग्गज खिलाड़ी

Asia Cup 2025: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल सहित कई दिग्गज बाहर, देखें टीम इंडिया का स्क्वाड

भारतीय टीम के एलान के साथ ही कई दिग्गज खिलाड़ियों का दिल टूट गया। टीम में जगह नहीं मिलने वाले खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, मोहम्‍मद सिराज, श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल शामिल हैं। अजीत अगरकर ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रेयस अय्यर टीम से बाहर हो गए। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, लेकिन हमारी भी नहीं। उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा।

यशस्वी जायसवाल को स्टैंड बाय पर रखा गया है, जबकि ऋषभ पंत की इंजरी के कारण टीम में उनकी जगह नहीं बनाई गई। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाका करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज को भी एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा टीम से स्पिनर युजवेंद्र चहल और अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत की अनुपस्थिति ने फैंस को हैरान कर दिया है।

15 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स का संतुलन बनाए रखा गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम की अगुवाई करेंगे और शुभमन गिल उनकी उपकप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अन्य गेंदबाज शामिल हैं। वहीं, स्पिन विभाग में कुछ नए नामों को मौका दिया गया है।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), शुभमन गिल (उपकप्‍तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

स्‍टैंड बाय प्‍लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल।

Leave a comment