पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज 2025-26 के पहले मुकाबले में अब तक पूरी तरह तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। पहले दिन कुल 19 विकेट गिरे और दूसरे दिन भी यही प्रवृत्ति जारी रही।
स्पोर्ट्स न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में 200 विकेट पूरे करने वाला सिर्फ तीसरा गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। इस कारनामा से स्टार्क ने अपने करियर में एक और यादगार अध्याय जोड़ लिया है।
पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे एशेज 2025-26 के पहले मुकाबले में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। पहले दिन कुल 19 विकेट गिरे और दूसरे दिन भी इसी क्रम को जारी रखा गया। स्टार्क ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में जो रूट का विकेट हासिल किया, वही उनके लिए WTC में 200वां विकेट साबित हुआ।इससे पहले, मिचेल स्टार्क के नाम WTC के इतिहास में 191 विकेट दर्ज थे। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 7 विकेट झटके, और दूसरी पारी में दूसरा विकेट लेते ही वह 200 का आंकड़ा पार कर गए।
WTC इतिहास में स्टार्क की स्थिति
WTC की शुरुआत से लेकर अब तक केवल कुछ ही गेंदबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने लगातार अपने प्रदर्शन से नाम कमाया। इस सूची में शामिल हैं:
- नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) – 219 विकेट
- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 215 विकेट
- मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 201* विकेट
- रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 195 विकेट
- जसप्रीत बुमराह (भारत) – 183* विकेट
मिचेल स्टार्क ने पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपाया। दूसरे दिन के खेल में उन्होंने बेन स्टोक्स का विकेट निकालते हुए एशेज के इतिहास में सिर्फ तीसरे ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड बनाया, जिसने एक मुकाबले में 10 या उससे अधिक विकेट लेने में सफलता पाई। यह स्टार्क का करियर में तीसरी बार ऐसा प्रदर्शन है, और यह WTC में किसी भी मुकाबले में पहला 10 विकेट हॉल भी है।











