पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक और सामाजिक विवाद तेज हो गया है। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास की योजना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर 2025 को नींव रखने का ऐलान किया है।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले में दखल देने से साफ मना कर दिया है और कहा कि राज्य में शांति बनाए रखना और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का काम है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर 2025 को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का एलान किया है।
यह वही तारीख है जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। हुमायूं के इस कदम के बाद विवाद बढ़ गया और TMC ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके विरोध में हुमायूं ने अब TMC की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला
हुमायूं कबीर के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दर्ज हुआ था। अंतरिम मुख्य न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि इस मामले में कोर्ट किसी तरह का दखल नहीं देगा। कोर्ट ने कहा, राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा। इस फैसले के बाद हुमायूं कबीर ने इसे अपने पक्ष में देखा और इसे संवैधानिक अधिकार बताया।
![]()
हुमायूं कबीर ने किया शिलान्यास का ऐलान
हुमायूं कबीर ने कहा कि वे शनिवार को दोपहर 12 बजे मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि शिलान्यास के दौरान मुस्लिम समुदाय के कई नेता भी मौजूद रहेंगे। हुमायूं कबीर ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हाईकोर्ट के फैसले से मैं बहुत खुश हूं। यह मेरा संवैधानिक अधिकार है कि मैं अपनी धार्मिक गतिविधियों के लिए कदम उठाऊं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कार्रवाई पूरी तरह कानूनी और शांतिपूर्ण होगी। हुमायूं कबीर का यह ऐलान 6 दिसंबर को किया गया है, वही तारीख जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। इसके बाद बंगाल में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया। TMC ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इस फैसले के बाद हुमायूं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और खुद के धर्म और अधिकारों का पक्ष रखा।










