BBC Layoffs 2026: 15 सालों में सबसे बड़ी छंटनी, 2000 नौकरियों में कटौती करेगा BBC – जानें वजह

BBC ने 2026 में बड़ी छंटनी की घोषणा की है, जिसमें करीब 2000 नौकरियों में कटौती की जाएगी। यह पिछले 15 वर्षों की सबसे बड़ी लेऑफ मानी जा रही है। जानिए इस फैसले के

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (British Broadcasting Corporation – BBC) ने अपने इतिहास में पिछले 15 वर्षों की सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की है। कंपनी ने अगले दो वर्षों में लगभग 2000 कर्मचारियों की नौकरियों में कटौती करने की योजना बनाई है, जो कुल कार्यबल का करीब 10% हिस्सा है।

BBC Layoffs: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) ने अगले दो वर्षों में अपने लगभग 2,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है, जो कुल कार्यबल का करीब 10 प्रतिशत है। कंपनी ने यह जानकारी 15 अप्रैल को कर्मचारियों के साथ हुई एक बैठक में दी। इसे पिछले लगभग 15 वर्षों में BBC की सबसे बड़ी छंटनी योजनाओं में से एक माना जा रहा है। यह कदम संगठन के खर्च घटाने और संचालन को अधिक कुशल बनाने की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

2000 नौकरियां होंगी खत्म

BBC के अनुसार यह छंटनी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, जिसकी शुरुआत 2027 से होने की संभावना है। इस फैसले की जानकारी हाल ही में कर्मचारियों के साथ एक बैठक के दौरान दी गई। बीबीसी के अंतरिम डायरेक्टर-जनरल रोडरी टैल्फान डेविस ने कहा कि यह निर्णय कठिन है, लेकिन संगठन को वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है। BBC ने इस बड़े फैसले के पीछे कई कारण बताए हैं:

  • बढ़ती महंगाई (Inflation) का दबाव
  • लाइसेंस फीस से होने वाली आय में गिरावट
  • कमर्शियल रेवेन्यू में कमजोरी
  • वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता
  • कंटेंट प्रोडक्शन की बढ़ती लागत

कंपनी का लक्ष्य 2029 तक अपने कुल बजट में लगभग 500 मिलियन पाउंड (करीब 677 मिलियन डॉलर) की बचत करना है, जो इसके वार्षिक बजट का लगभग 10% है।

BBC Layoffs 2026: 15 सालों में सबसे बड़ी छंटनी, 2000 नौकरियों में कटौती करेगा BBC – जानें वजह

फंडिंग संकट में BBC

BBC को मुख्य रूप से यूके में टीवी लाइसेंस फीस से फंडिंग मिलती है। हाल ही में यह फीस बढ़कर लगभग 180 पाउंड प्रति वर्ष हो गई है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों की संख्या में गिरावट देखी गई है। यूनाइटेड किंगडम में पिछले एक साल में लगभग 3 लाख घरों ने लाइसेंस फीस का भुगतान बंद कर दिया है, जिससे BBC की आय पर सीधा असर पड़ा है। BBC की चुनौतियां केवल वित्तीय नहीं हैं, बल्कि तकनीकी और उपभोक्ता व्यवहार से भी जुड़ी हैं।

  • Netflix और Disney जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं
  • पारंपरिक टीवी दर्शकों की संख्या में गिरावट
  • डिजिटल कंटेंट की बढ़ती मांग
  • प्रोडक्शन लागत में लगातार वृद्धि

इन सभी कारणों ने BBC के बिजनेस मॉडल पर दबाव बढ़ा दिया है। BBC में नेतृत्व परिवर्तन भी इस समय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आने वाले महीनों में Google के पूर्व एग्जीक्यूटिव मैट ब्रिटिन नए डायरेक्टर-जनरल का पद संभालेंगे और वर्तमान प्रमुख टिम डेवी की जगह लेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि नया नेतृत्व संगठन में बड़े संरचनात्मक बदलाव ला सकता है।

Leave a comment