BBL में डेविड वॉर्नर का जलवा, Sydney Thunder के साथ एक साल का नया कॉन्ट्रैक्ट किया साइन

बिग बैश लीग (BBL) में डेविड वॉर्नर का जलवा बरकरार है। उन्होंने Sydney Thunder के साथ एक साल का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। जानिए डील की डिटेल्स और टीम पर इसका

बिग बैश लीग 2025–26 में सिडनी थंडर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने लीग स्टेज में खेले गए 10 मुकाबलों में सिर्फ दो जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बिग बैश लीग (BBL) में एक और सीजन तक खेलते नजर आएंगे। सिडनी थंडर ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि वॉर्नर ने BBL 2026-27 सीजन (BBL 16) के लिए टीम के साथ नया एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। उनके साथ अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल का करार भी आगे बढ़ाया गया है। इस फैसले की घोषणा सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी ने 23 जनवरी को की।

हालांकि बिग बैश लीग 2025-26 (BBL 15) में सिडनी थंडर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी क्लास साबित की।

BBL 2025-26 में Sydney Thunder का खराब प्रदर्शन

BBL 15 में सिडनी थंडर की टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। टीम ने लीग स्टेज में कुल 10 मुकाबले खेले, जिनमें से सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज की। लगातार हार के चलते सिडनी थंडर पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही और प्लेऑफ की रेस से काफी पहले बाहर हो गई। टीम की इस असफलता के बावजूद एक नाम ऐसा रहा, जिसने हर मैच में फैंस को उत्साहित किया—डेविड वॉर्नर।

सिडनी थंडर की कप्तानी करते हुए डेविड वॉर्नर ने BBL 15 में शानदार बल्लेबाजी की। बाएं हाथ के इस अनुभवी ओपनर ने मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम के लिए रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे।

  • मैच: 8
  • पारियां: 8
  • रन: 433
  • शतक: 2
  • अर्धशतक: 2
  • सर्वाधिक स्कोर: 130 नाबाद*
  • औसत: 86.00
  • स्ट्राइक रेट: 154.09

वॉर्नर ने अपनी पिछली चार पारियों में लगातार 50+ स्कोर बनाए, जो उनकी निरंतरता और फिटनेस को दर्शाता है। वे इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, हालांकि दूसरे स्थान पर मौजूद फिन एलन (430 रन) उनके बेहद करीब हैं।

नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पर वॉर्नर की प्रतिक्रिया

Sydney Thunder के साथ करार बढ़ाने के बाद 39 वर्षीय डेविड वॉर्नर ने कहा, मैं थंडर के साथ एक और सीजन खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह हमारे लिए एक कठिन सीजन था, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हम इससे कहीं बेहतर टीम हैं। हम मैदान पर अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने आगे कहा,

'हर मैच में फैंस का सपोर्ट शानदार रहा। स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने मेरे फैसले में अहम भूमिका निभाई। मुझे लगता है कि मेरे पास अभी भी इस टीम और इस खेल को देने के लिए बहुत कुछ है।'

वॉर्नर ने यह भी साफ किया कि टीम ने अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हमने सीजन का रिव्यू करना शुरू कर दिया है और BBL 16 में एक मजबूत कैंपेन के लिए सही प्लानिंग कर रहे हैं।

Leave a comment