बीकानेर बॉर्डर पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 2.25 किलो हेरोइन जब्त, कीमत 20 करोड़

बीकानेर के खाजूवाला में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराई गई 2.25 किलो हेरोइन पुलिस ने जब्त की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी गई है।
बीकानेर बॉर्डर पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 2.25 किलो हेरोइन जब्त, कीमत 20 करोड़

बीकानेर के खाजूवाला में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराई गई 2 किलो 25 ग्राम हेरोइन पुलिस ने जब्त की। बॉर्डर से दो किलोमीटर दूर मिला पैकेट करीब 20 करोड़ रुपए का बताया गया है। पुलिस डिलीवरी लेने वालों की तलाश कर रही है।

Rajasthan: बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन भेजे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बॉर्डर से करीब दो किलोमीटर दूर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की।

कार्यवाहक एसएचओ हरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को शक हुआ कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए कोई पैकेट गिराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात करीब एक बजे चक 14 बीडी के पास सर्च अभियान के दौरान एक पीले रंग का पैकेट बरामद हुआ।

पैकेट की जांच करने पर उसमें करीब 2 किलो 25 ग्राम हेरोइन मिली। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

ड्रोन से गिराने के सबूत

बीकानेर बॉर्डर पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 2.25 किलो हेरोइन जब्त, कीमत 20 करोड़

पुलिस ने बताया कि जिस पैकेट में हेरोइन थी, उसमें दो लोहे की छड़ें भी लगी हुई थीं। माना जा रहा है कि ये छड़ें ड्रोन से पैकेट को जोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई होंगी। इससे साफ संकेत मिलता है कि मादक पदार्थ सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराया गया था।

खाजूवाला पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि हेरोइन की डिलीवरी लेने आने वाले लोगों का पता लगाया जा सके। मामले की जांच पूगल थाना प्रभारी समरवीर को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

जनवरी में भी पकड़ी गई थी हेरोइन

यह पहली बार नहीं है जब खाजूवाला क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हेरोइन गिराई गई हो। इससे पहले आठ जनवरी को भी चक 40 केजेडी इलाके में पाकिस्तान से आए ड्रोन द्वारा गिराया गया हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ था। उस समय करीब 500 ग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की गई थी, जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए बताई गई थी।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से साफ है कि तस्कर ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर सीमा पार से मादक पदार्थ भेजने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और समय रहते कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a comment