भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर विवाद भड़क गया है। इस बार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने हालिया इंटरव्यू में पवन सिंह (Pawan Singh) पर तीखा हमला बोलते हुए उनके व्यवहार और निजी विवादों पर सवाल उठाए।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार Akshara Singh ने हालिया बातचीत में अपने गुस्से और नाराजगी का खुलकर इजहार किया। उनका इशारा साफ तौर पर Pawan Singh की ओर माना जा रहा है। अक्षरा ने कहा, “वो 10 जगह मुंह मारता है और सवाल मुझसे पूछे जाते हैं।
उन्होंने यह भी जताया कि उनका नाम बार-बार एक ही शख्स के साथ जोड़ा जाना उन्हें असहज करता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, “क्या उसका सड़ा हुआ नाम जिंदगी भर मेरे साथ चिपका रहेगा?
'वो 10 जगह मुंह मारता है…' अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने सीधे तौर पर पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, “वो 10 जगह मुंह मारता है और सवाल मुझसे पूछे जाते हैं। मेरा नाम बार-बार उसी शख्स से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उनका नाम हमेशा उसके साथ जुड़ा रहेगा और इसे लेकर उन्हें लगातार कठघरे में खड़ा किया जाता है। अक्षरा का मानना है कि अब वह अतीत से आगे बढ़ चुकी हैं और किसी भी महिला को अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने का पूरा अधिकार है। उनके इस बयान के बाद इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है।
अक्षरा ने अपने बयान में कहा कि उनका रिश्ता दो लोगों के बीच था, लेकिन हमेशा उन्हें ही कठघरे में खड़ा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनसे फोन पर बात की थी और भावुक होकर रोईं। इस बातचीत ने अक्षरा को अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने निजी विवरण साझा करने से परहेज किया, लेकिन यह साफ किया कि केवल वही जानते हैं जो उस दौर से गुजरे हैं।
खेसारी लाल यादव पर भी निशाना
इंटरव्यू में अक्षरा ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भी नाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक इंटरव्यू में काजल के लिए गलत भाषा का प्रयोग किया गया। अक्षरा ने सार्वजनिक मंच पर महिलाओं के सम्मान की अहमियत बताते हुए कहा कि जिनके घर में परिवार हो, उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
पवन सिंह का नाम पहले भी निजी विवादों से जुड़ा रहा है। उनकी पहली पत्नी की मौत और दूसरी शादी के बाद भी विवाद लगातार सुर्खियों में रहे। अब अक्षरा के ताजा बयानों ने पुराने विवादों को फिर से सामने ला दिया। सोशल मीडिया पर प्रशंसक दो खेमों में बंट गए हैं। कुछ लोग अक्षरा के बयान को सच की आवाज बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। इंडस्ट्री में यह टकराव फिलहाल थमता नहीं दिख रहा।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम के साथ निजी जीवन के विवाद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अक्षरा और पवन के बीच के आरोप-प्रत्यारोप ने यह फिर साबित किया कि इंडस्ट्री में रिश्तों, पब्लिक इमेज और मीडिया की भूमिका किस कदर अहम होती है।











