Bigg Boss 18 में 'ननद वीर' का खुलासा, वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को मिली फटकार

बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने करण वीर मेहरा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सुपरस्टार ने उन पर तंज कसते हुए उन्हें 'ननद वीर मेहरा' कहकर

बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने करण वीर मेहरा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सुपरस्टार ने उन पर तंज कसते हुए उन्हें 'ननद वीर मेहरा' कहकर संबोधित किया, जिससे घर में कंटेस्टेंट्स के बीच हलचल मच गई। इस टिप्पणी ने सभी सदस्यों के बीच चर्चा का विषय बना दिया और माहौल में काफी रोमांच भर दिया।

'बिग बॉस 18' का वीकेंड का वार इस बार बेहद रोमांचक और मसालेदार रहा। इस एपिसोड में प्रतियोगियों के बीच जोरदार वॉर देखने को मिली। पूरे हफ्ते जो लड़ाई और राशन के लिए नाटक हुआ था, उस पर सलमान खान ने शो में चर्चा की। होस्ट ने प्रतियोगियों को फटकार लगाते हुए भी नजर आए। पिछले वीकेंड का वार की तुलना में यह एपिसोड कहीं अधिक शानदार था, जहां प्रत्येक प्रतियोगी को उनकी हरकतों की सजा मिली। बिग बॉस के घर में सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक करण वीर मेहरा को 'फ्रंट फुट' पर नहीं खेलने के लिए जमकर सुनने को मिला। इस पर सलमान खान ने उन्हें भी फटकार लगाई।

यह है बिग बॉस 18 की 'ननद करण वीर

Bigg Boss 18 में 'ननद वीर' का खुलासा, वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को मिली फटकार

सलमान खान ने एक डेली सोप का उदाहरण देते हुए कहा कि डेली सोप में घर की 'ननद' सबसे पहले सामने आती है। इसके बाद उन्होंने विवियन से पूछा कि उनके अनुसार घर में ननद कौन है। विवियन ने करण की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह करण वीर को 'मिट्टी का तेल' कहते हैं। इसके साथ ही, होस्ट ने करण के खेल के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वह केवल झगड़े करवाते हैं और फिर खुद वहां से भाग जाते हैं। सलमान ने यह भी कहा कि करण हर कोने में लोगों के साथ बैठकर गपशप करते हुए नजर आते हैं। आप बिग बॉस के 'ननद करण वीर' हैं।

करण वीर और अविनाश के बीच अनबन

Bigg Boss 18 में 'ननद वीर' का खुलासा, वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को मिली फटकार

इसके अलावा, सलमान ने करण वीर के ‘परिवार में कोई जोड़ नहीं सकता’ वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और अभिनेता को खरी-खोटी सुनाई। अभिनेता पर तंज कसते हुए सलमान ने कहा, ‘इसीलिए तो नहीं छोड़ के चली गई और इस पर होस्ट और घरवाले हंसने लगे। बता दें कि करण वीर और अविनाश मिश्रा शो में एक-दूसरे से काफी नाराज हैं और ना ही एक-दूसरे को पसंद करते हैं। शो में अक्सर दोनों के बीच झगड़ों का सामना करना पड़ता है।

Leave a comment