Bigg Boss 20: सेट की पहली तस्वीर वायरल, Salman Khan के शो में युसुफ पठान और जेनिफर विंगेट के नाम की चर्चा तेज

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ गया है। शो के सेट की पहली तस्वीर वायरल होने के बाद संभावित कंटेस्टेंट्स को

टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। शो का काउंटडाउन शुरू हो गया है और मेकर्स ने फैंस की उत्सुकता बढ़ाते हुए इसके फर्स्ट लुक लोगो की पहली झलक जारी कर दी है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो Bigg Boss 20 को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शो के नए सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और मेकर्स धीरे-धीरे इससे जुड़ी जानकारियां साझा कर रहे हैं। हाल ही में शो के लोगो की झलक सामने आने के बाद अब बिग बॉस 20 के सेट की कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

इस नए सीजन में एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। सलमान की मौजूदगी बिग बॉस की पहचान बन चुकी है और हर साल उनके अंदाज, वीकेंड का वार और कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बातचीत शो का मुख्य आकर्षण रहती है।

बिग बॉस 20 के सेट की तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को कथित तौर पर बिग बॉस 20 के नए घर का सेट बताया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तस्वीर में बिग बॉस की मशहूर आंख का डिजाइन दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह नए सीजन के सेट की झलक हो सकती है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि इस सेट का डिजाइन पहले आए रियलिटी शो The 50 के सेट से मिलता-जुलता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के सेट को तैयार करने वाली टीम ने पहले भी कई बड़े रियलिटी शो के सेट डिजाइन किए हैं। इसी वजह से दोनों सेटों के बीच समानता की चर्चा हो रही है।

सलमान खान फिर संभालेंगे होस्ट की कमान

बिग बॉस 20 के टीजर में सलमान खान की झलक दिखाई गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि वह इस सीजन में भी होस्ट के रूप में लौट रहे हैं। टीजर में सलमान खान ने अपने लोकप्रिय फिल्मी अंदाज की झलक दिखाई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रोमो में दिखाए गए कुछ संकेतों को लेकर दर्शक अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार शो में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

कुछ फैंस ने यह भी कयास लगाए कि क्या सलमान खान के साथ कोई और बड़ा चेहरा शो से जुड़ सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

युसुफ पठान और जेनिफर विंगेट के नाम की चर्चा

बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर भी लगातार खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसुफ पठान और टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के नामों की चर्चा तेज है। युसुफ पठान भारतीय क्रिकेट के लोकप्रिय चेहरों में शामिल रहे हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। अगर वह शो का हिस्सा बनते हैं तो दर्शकों को उनका एक नया अंदाज देखने को मिल सकता है।

वहीं, जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें पहले भी बिग बॉस के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने शो में शामिल होने से इनकार कर दिया था। हालांकि, युसुफ पठान और जेनिफर विंगेट के नामों को लेकर अभी तक चैनल या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस तारीख से शुरू होगा बिग बॉस 20

जानकारी के अनुसार, बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर से हो सकता है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो को टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर प्रसारित किया जाएगा। दर्शक बिग बॉस 20 को जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे। शो का प्रसारण सोमवार से रविवार तक किया जाएगा।

Leave a comment