Bigg Boss OTT 3: सना सुल्तान ने मदीना में किया गुपचुप निकाह; नहीं दिखाया शौहर का चेहरा; देखें Sana Sultan की वायरल वेडिंग फोटोज

सना सुल्तान ने मदीना में किया गुपचुप निकाह; नहीं दिखाया शौहर का चेहरा; देखें Sana Sultan की वायरल वेडिंग फोटोज, सना ने मदीना में किया निकाह, सना सुल्तान

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग ले चुकीं सना सुल्तान ने शादी के बंधन में बंधने की खुशखबरी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विवाह की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सना ने अपने शौहर के साथ मदीना में निकाह किया है, और उनके वेडिंग फोटोज में खुशी और प्यार की झलक दिखाई दे रही हैं।

Bigg Boss OTT 3: सना सुल्तान ने मदीना में किया गुपचुप निकाह; नहीं दिखाया शौहर का चेहरा; देखें Sana Sultan की वायरल वेडिंग फोटोज

एंटरटेनमेंट: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से पॉपुलैरिटी हासिल करने वालीं सना सुल्तान ने 4 नवंबर को अपने एक पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया है। सना ने अपने सबसे अच्छे दोस्त मोहम्मद वाजिद के साथ मदीना में बड़ी सादगी से निकाह किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनकी खुशी और प्यार झलक रहा हैं।

सना, जो कि "हाई सोसाइटी" फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं, उन्होंने इस साल बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था और दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थीं। उनकी गुपचुप तरीके से हुई इस सिंपल वेडिंग ने उनके फैंस को खुशी से भर दिया हैं।

सना ने किया निकाह

Bigg Boss OTT 3: सना सुल्तान ने मदीना में किया गुपचुप निकाह; नहीं दिखाया शौहर का चेहरा; देखें Sana Sultan की वायरल वेडिंग फोटोज

सना सुल्तान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके खास दिन की यादगार पल को कैद करती हैं। इन फोटोज में वह अपने शौहर के साथ मदीना के खूबसूरत पृष्ठभूमि में अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक फोटो हस्ताक्षर सेरेमनी की है, जबकि दूसरी फोटो में निकाह कबूल करने की रस्म को दिखाया गया हैं।

सना और उनके पति ने अपनी-अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट की है, जो उनके रिश्ते की एक नई शुरुआत का प्रतीक है। व्हाइट जोड़े में सना बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन उन्होंने अपनी वेडिंग पिक्चर्स में दूल्हेराजा का चेहरा नहीं दिखाया हैं।

दो दोस्त से बने हमसफर

Bigg Boss OTT 3: सना सुल्तान ने मदीना में किया गुपचुप निकाह; नहीं दिखाया शौहर का चेहरा; देखें Sana Sultan की वायरल वेडिंग फोटोज

सना सुल्तान ने अपने निकाह की खूबसूरत फोटोज को शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने इस पवित्र मौके के लिए अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा, "अलहमदुल्लिलाह। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मुझे सबसे पवित्र और स्वप्निल स्थान-मदीना में निकाह करने का सौभाग्य मिला है, मेरे सबसे शानदार इंसान, मेरे वाजिद जी, मेरे 'विटामिन डब्ल्यू' के साथ।"

Bigg Boss OTT 3: सना सुल्तान ने मदीना में किया गुपचुप निकाह; नहीं दिखाया शौहर का चेहरा; देखें Sana Sultan की वायरल वेडिंग फोटोज

सना ने अपने रिश्ते को एक प्रेम, धैर्य, और विश्वास का वसीयतनामा बताया और कहा कि उनका सफर बहुत खास रहा है। उन्होंने अपने दिल की गर्व और खुशी की बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपने रिश्ते को पवित्र रखा है और हलाल तरीके से इसे आगे बढ़ाया है। सना ने यह भी बताया कि उनके और वाजिद के बीच सच्चे प्यार और अच्छी नीयत के साथ एक मजबूत बंधन बना है। उन्होंने यह कहते हुए अपने रिश्ते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की कि उन्होंने हराम से दूर रहकर अपने बंधन का सम्मान करने की कसम खाई थी।

उन्होंने कहा, "हमारा सपना एक साधारण निकाह था, जो सांसारिक चमक-दमक से मुक्त हो, और आज हमारे धैर्य को पुरस्कृत किया गया है।" सना ने यह भी बताया कि रुख्सती यानी विदाई दिसंबर में होगी, और उसी वक्त वह एक वेडिंग फंक्शन भी होस्ट करेंगी।

Leave a comment