Bihar Budget 2025: चुनावी बजट! बिहार को क्या मिलेगा? आज पेश होगा 3.15 लाख करोड़ का बजट

बिहार बजट 2025-26 आज पेश होगा। युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं संभव हैं। रोजगार, आधारभूत ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता मिल सकती है।

बिहार विधान मंडल में आज 2025-26 का बजट पेश होगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दूसरी बार बजट प्रस्तुत करेंगे, जिसमें युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं संभव हैं।

Bihar Budget 2025: बिहार विधान मंडल में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तैयार इस बजट में रोजगार, आधारभूत ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा सकती है। चुनावी वर्ष होने के कारण सरकार जनता को लुभाने के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती है।

गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लंबे समय से गरीबों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए प्रयासरत रही है। इस बार के बजट में भी इन वर्गों को ध्यान में रखते हुए नई योजनाओं का एलान किया जा सकता है। सरकार की कोशिश रहेगी कि इन योजनाओं से जनता को सीधा लाभ मिले और राज्य में आर्थिक समृद्धि आए।

रोजगार और बुनियादी ढांचे पर रहेगा फोकस

Bihar Budget 2025: चुनावी बजट! बिहार को क्या मिलेगा? आज पेश होगा 3.15 लाख करोड़ का बजट

बजट में रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार पहले ही 10 लाख नौकरियों के लक्ष्य को 12 लाख तक बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी विभागों में 80 हजार नई भर्तियों की प्रक्रिया जारी है, जिसकी औपचारिक घोषणा बजट में हो सकती है।

सड़क निर्माण, पुल-पुलिया और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए भी बजट बढ़ाया जा सकता है। ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत नई सड़कें और बिजली व्यवस्था में सुधार की योजनाओं को गति दी जाएगी।

महिलाओं और किसानों के लिए विशेष प्रावधान

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार नई योजनाएं ला सकती है। जीविका दीदियों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने और अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं के लिए विशेष पैकेज की घोषणा संभव है।

किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों को कर में छूट दी जा सकती है। राज्य सरकार केंद्र की उड़ान योजना के तहत हवाई सुविधाओं का विस्तार भी करने की योजना बना रही है।

कल्याणकारी योजनाओं को मिलेगा बढ़ा हुआ बजट

Bihar Budget 2025: चुनावी बजट! बिहार को क्या मिलेगा? आज पेश होगा 3.15 लाख करोड़ का बजट

गरीब परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का बजट बढ़ सकता है। 94 लाख से अधिक गरीब परिवारों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना पर सरकार विचार कर रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बढ़ाई जा सकती है।

वेतन और अनुदान मद में होगा इजाफा

सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के लिए बजट में बड़ा आवंटन किया जा सकता है। नई भर्तियों के कारण वेतन मद में सालाना 12,000 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।

बिहार को मिलेगा 3.15 लाख करोड़ का बजट

चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिहार का बजट 2.78 लाख करोड़ रुपये था, जो इस बार बढ़कर 3.15 लाख करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। सरकार की कोशिश होगी कि इस बजट के जरिए बिहार की आर्थिक वृद्धि को नई दिशा मिले और जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे।

Leave a comment