Bihar Crime News: खगड़िया में CPI (M) नेता की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने बेखौफ खुलेआम की फायरिंग, जानें क्या है मामला?

बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

खगड़िया में सीपीआई माले (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - मार्क्सवादी) नेता शंभू नाथ सिंह की बीच सड़क पर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम जब वे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने उनपर धड़ाधड़ गोली दाग दी।

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में मोरकाही थाना क्षेत्र के पास सबलपुर रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) नेता शंभु नाथ सिंह को सरेआम गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार (14 जून) शाम को घटित हुई। शंभु सिंह को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मरीज की हालत गंभीर होने के कारण आरंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। उसके बाद पटना ले जाते समय उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतक के परिजनों ने घटना के बाद क्या कहा?

Bihar Crime News: खगड़िया में CPI (M) नेता की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने बेखौफ खुलेआम की फायरिंग, जानें क्या है मामला?

मृतक के स्वजन ने Subkuz.com के पत्रकार को बातचीत के दौरान बताया कि शंभू नाथ सिंह सोनमनकी रोड पर किसी जमीन माँ नाप करने के लिए गए थे। शुक्रवार की शाम करीब 6:23 बजे वे अपने बाइक से घर लौट रहे थे। सबलपुर रोड पर उनके पीछे से आ रहे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली कंधे की साइड पर लगने के कारण सीने में फंस गई और उसकी मौत हो गई। सीपीआइ(एम) के जिला सचिव व खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से 2024 में महागठबंधन के उम्मीदवार संजय कुमार ने बताया कि शंभु नाथ सिंह दक्षिणी माड़र के रहने वाले थे। वे काफी सैलून से कैंसर से भी पीड़ित थे। वे दक्षिणी माड़र में पार्टी के लोकप्रिय नेता थे। उनकी मौत के बाद पार्टी को गंभीर क्षति हुई हैं।

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) चंदन कुमार कुशवाहा को घटना की सूचना मिलने के बाद खगड़िया टू अलौली एसडीपीओ (सब डिविजनल ऑफिसर) संजय कुमार माड़र के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात में जुट गए। एसडीपीओ ने बताया कि संभावना जताई जा रही है की मामला नापी से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने सभी बिंदुओं पर गहनता से तहकीकात शुरू कर दी है और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment