बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में अब तक सीट बंटवारे का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। हालांकि, सोशल मीडिया पर भाजपा के कई संभावित उम्मीदवारों की सूची वायरल हो रही है।
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं और हलचल के बीच भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की सूची सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर चर्चा के अनुसार 41 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इन नामों पर पार्टी आलाकमान ने मुहर लगा दी है और उम्मीदवार अब नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में मौजूदा विधायक, मंत्री और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी ने इन नेताओं का चयन सर्वे और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखकर किया है। हालांकि, भाजपा ने अभी तक इस सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पार्टी का कहना है कि अंतिम उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी मिलने के बाद ही जारी की जाएगी।
मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को दोबारा मौका
सूत्रों के अनुसार, इस सूची में कई मौजूदा भाजपा विधायक शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने दोबारा टिकट देने का फैसला किया है। इसमें कुछ वर्तमान मंत्री भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन इस आधार पर किया गया है कि वे स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत हैं और पार्टी के लिए सकारात्मक परिणाम ला सकते हैं। एनडीए में सीट शेयरिंग पर औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला अब तक तय नहीं हो पाया है। इसके पीछे मुख्य कारण केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की कुछ मांगें मानी जा रही हैं। इसके बावजूद भाजपा के केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए में सबकुछ सकारात्मक और लगभग फाइनल हो चुका है।
BJP की 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम
| क्रमांक | विधानसभा सीट | भाजपा उम्मीदवार |
|---|---|---|
| 1 | पारू | अशोक कुमार सिंह |
| 2 | बरौली | रामप्रवेश राय |
| 3 | गोपालगंज | कुसुम देवी |
| 4 | गोरियाकोठी | देवेन्द्रकांत सिंह |
| 5 | अमनौर | कृष्ण कुमार मंटू |
| 6 | हाजीपुर | अवधेश सिंह |
| 7 | रोसड़ा (एससी) | वीरेन्द्र पासवान |
| 8 | बेगूसराय | कुंदन सिंह |
| 9 | बिहपुर | कुमार शैलेन्द्र |
| 10 | कटोरिया (एसटी) | निक्की हेम्ब्रम |
| 11 | बिहारशरीफ | सुनील कुमार |
| 12 | बिस्फी | हरिभूषण ठाकुर बचोल |
| 13 | झंझारपुर | नीतिश मिश्र |
| 14 | छातापुर | नीरज कुमार सिंह |
| 15 | फारबिसगंज | विद्याशागर केसरी |
| 16 | बनमनखी (एससी) | कृष्ण कुमार ऋषि |
| 17 | पूर्णिया | विजय खेमका |
| 18 | कटिहार | तारकिशोर प्रसाद |
| 19 | प्राणपुर | निशा सिंह |
| 20 | सहरसा | आलोक रंजन झा |
| 21 | दरभंगा | संजय सरावगी |
| 22 | केवटी | मुरारी मोहन झा |
| 23 | जाले | जीवेश कुमार |
| 24 | औराई | रामसूरत राय |
| 25 | कुड़नी | केदार प्रसाद गुप्ता |
| 26 | बरूराज | अरुण कुमार सिंह |
| 27 | लौरिया | विनय बिहारी |
| 28 | चनपटिया | उमाकांत सिंह |
| 29 | बेतिया | रेणु देवी |
| 30 | हरिसिद्धि | कृष्ण नंदन पासवान |
| 31 | बांकीपुर | नितिन नवीन |
| 32 | पिपरा | श्याम बाबू प्रसाद यादव |
| 33 | मधुबन | राणा रणधीर सिंह |
| 34 | मोतिहारी | प्रमोद कुमार |
| 35 | चिरैया | लालबाबू प्रसाद गुप्ता |
| 36 | ढाका | पवन जायसवाल |
| 37 | रीगा | मोतीलाल प्रसाद |
| 38 | बथनाहा (एससी) | अनिल राम |
| 39 | परिहार | गायत्री देवी |
| 40 | बेनीपट्टी | विनोद नारायण झा |
| 41 | खजौली | अरुण शंकर प्रसाद |










