Search
  • शिक्षा/कैरियर
  • सामान्य ज्ञान
  • कथा कहानी
logo
  • होम
  • समाचार
  • भारत
  • देश-विदेश
  • खेल-जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • हेल्थ ब्यूटी
  • अन्य

    समाचार

    भारत देश-विदेश बिज़नेस क्राइम खेल जगत सोशल मीडिया मौसम-वातावरण इतिहास बजट

    देश-विदेश

    यूरोप एशिया N R I न्यूज़ अमेरिका - कनाडा

    खेल-जगत

    क्रिकेट फुटबॉल हॉकी अन्य खेल कबड्डी Tennis Paris ओलंपिक्स 2024 वुमन्स क्रिकेट

    बिजनेस

    बाजार अन्य न्यूज़ सोना और चांदी बैंकिंग एंड फाइनेंस

    टेक्नोलॉजी

    मोबाइल गैजेट्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसरो-नासा अन्य

    धर्म-कर्म

    सामान्य ज्ञान रामायण ज्ञान महाभारत ज्ञान व्रत-त्यौहार पूजा-पाठ राशिफल इतिहास और विरासत

    मनोरंजन

    Box Office Collection बॉलीवुड टीवी शो Bigg Boss मूवी रिव्यू

    हेल्थ ब्यूटी

    घरेलु उपचार-टिप्स पुरुष हेल्थ - टिप्स ब्यूटी - स्किन केयर महिला हेल्थ-टिप्स स्वास्थ्य उपाय

    subkuz स्पेशल

    कथा - कहानियां मुंशी प्रेमचंद-कविताएं मुंशी प्रेमचंद प्रेरक कहानियाँ अजीबोगरीब सपने महान हस्तियां

    शिक्षा-कैरियर

    नौकरी शिक्षा समाचार प्रतियोगी परीक्षाएँ करियर गाइडेंस सक्सेस स्टोरीज

    खान-पान

    उतर-भारतीय पकवान - रेसिपी पंजाबी पकवान - रेसिपी स्वीट-डिश - रेसिपी घरेलु रेसिपी

    सामान्य ज्ञान

    बिज़नेस - बैंकिंग - रोजगार एजुकेशन- जॉब - तैयारी यूरोपियन अविष्कार विरासत - धरोहर विज्ञानं-इतिहास राजा महाराजाओ का इतिहास सामान्य - ज्ञान टेक्नोलॉजी
  • होम
  • समाचार
  • भारत
  • देश-विदेश
  • खेल-जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • धर्म-कर्म
  • मनोरंजन
  • हेल्थ ब्यूटी
🎨

Happy Holi 🌈

Subkuz celebrates the festival of colors, joy & togetherness

  • होम
  • समाचार
  • भारत
  • Bihar Politics: मुकेश सहनी की महागठबंधन से दूरी! सीटों की मांग या सियासी पाला बदलने की तैयारी?

Bihar Politics: मुकेश सहनी की महागठबंधन से दूरी! सीटों की मांग या सियासी पाला बदलने की तैयारी?

Bihar Politics: मुकेश सहनी की महागठबंधन से दूरी! सीटों की मांग या सियासी पाला बदलने की तैयारी?
Rahul Sankhala
Rahul Sankhala
Last Updated: Jul 31, 2025, 07:00 AM IST

बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने 60 सीटों की मांग रखी और महागठबंधन की बैठक से दूरी बना ली। एनडीए की ओर से खुले ऑफर के बाद उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश सहनी एक बार फिर सियासी सुर्खियों में हैं। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस, वामपंथी दल और अन्य घटक दलों के नेता शामिल हुए, लेकिन सहनी नदारद रहे। यह गैरहाजिरी ऐसे समय में हुई है जब उन्होंने महागठबंधन से 60 सीटों और उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर रखी है।

60 सीटों की मांग से तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ीं

यह भी पढ़ें:-
  • image

    पति की 9 हजार सैलरी, पत्नी ने मांगी 12 हजार रुपये की एलिमनी: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – 'उधार लेकर भी दें'

  • image

    देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं

  • image

    असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची, गौरव गोगोई को जोरहाट से मिला टिकट

  • image

    CJI सूर्यकांत ने T-20 क्रिकेट से दी वकालत की सीख, बोले- 'हर काम में माहिर होना जरूरी नहीं'

मुकेश सहनी ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर उनकी पार्टी को 60 सीटें नहीं मिलतीं तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने डिप्टी सीएम का पद भी मांगा है। इस प्रकार की बड़ी मांगों ने महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर पहले से मौजूद तनाव को और गहरा कर दिया है। आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल जैसे पुराने घटक पहले ही अपने-अपने सीट शेयर को लेकर सख्त रुख में हैं, ऐसे में सहनी की डिमांड ने तेजस्वी यादव के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

महागठबंधन की बैठक में न जाकर दिल्ली में दिखे सहनी

पटना में जब महागठबंधन की रणनीतिक बैठक चल रही थी, उसी समय मुकेश सहनी दिल्ली में थे। उन्होंने बैठक में अपनी मौजूदगी की जगह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा, लेकिन यह कदम राजनीतिक संकेतों से भरा हुआ माना जा रहा है। क्या यह एनडीए से नजदीकी की तैयारी है या महज दबाव की रणनीति?

यह भी पढ़ें:-
राज्यसभा चुनाव 2026: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में विलय? जानिए सीटों का खेल
रूस का दावा, भारत ने दिखाई नई दिलचस्पी; होर्मूज संकट से बदलेगा ऊर्जा समीकरण

एनडीए की तरफ से मिल रहा खुला ऑफर

नीतीश सरकार में मंत्री और हम पार्टी के अध्यक्ष संतोष सुमन ने खुलकर कहा है कि अगर मुकेश सहनी महागठबंधन से नाराज हैं तो एनडीए में उनका स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि सहनी जिस निषाद समुदाय से आते हैं, उनके हितों की रक्षा एनडीए ही कर सकता है।

यह भी पढ़ें:-
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपक विवाद: सीएम स्टालिन का रुख, पीएम मोदी ने जताई असंवेदनशीलता
यूपी में कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव की योजना: क्या दलित वोट बैंक में सपा दोहरा पाएगी 2024 का करिश्मा?

महागठबंधन में सहनी की बढ़ती असहजता

सहनी की लगातार बढ़ती मांगें और महागठबंधन में उनकी अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। एक तरफ तेजस्वी यादव अब तक महागठबंधन के सीएम चेहरा बनने के लिए कांग्रेस और लेफ्ट की मंजूरी हासिल नहीं कर पाए हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें सहनी जैसे नए सहयोगी को संतुष्ट रखने की भी चुनौती है।

तेजस्वी के लिए संतुलन बनाना मुश्किल

महागठबंधन में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई(एमएल) जैसे पुराने दलों को कम सीट देना संभव नहीं है। अगर तेजस्वी इन दलों को संतुष्ट रखना चाहते हैं तो उन्हें सहनी के लिए नई सीटें निकालनी होंगी। लेकिन मौजूदा हालात में तेजस्वी के लिए 60 सीट तो दूर, 10-15 सीटें देना भी आसान नहीं है। ऐसे में सहनी की मांगों पर फैसला लेना तेजस्वी के लिए राजनीतिक संकट का कारण बन सकता है।

क्या फिर बदलेंगे पाला?

यह पहला मौका नहीं है जब मुकेश सहनी ने गठबंधन से अधिक सीटों और बड़े पद की मांग की हो। 2020 विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने महागठबंधन से 25 सीटें और डिप्टी सीएम पद की मांग की थी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ कर महागठबंधन से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद वे एनडीए में शामिल हुए और बीजेपी ने उन्हें 11 सीटें दी थीं, जिनमें से VIP ने चार पर जीत हासिल की थी। सहनी खुद एमएलसी बने और मंत्री भी रहे। लेकिन बाद में उनके चारों विधायक बीजेपी में चले गए और सहनी की राजनीतिक जमीन कमजोर हो गई।

यह भी पढ़ें:-
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने पर गिरिराज सिंह का बयान: 'हमें मालूम हुआ कि अब यहां से मन ऊब गया है'
राज्यसभा सीट पर MVA में तकरार, शरद पवार की उम्मीदवारी पर सस्पेंस, आज बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

Leave a comment
Preovious News आज है तुलसीदास जयंती और शीतला सप्तमी, जानिए शुभ योग और मुहूर्त
Next News सावन में क्यों बढ़ जाती है शिव भक्ति? जानिए प्रकृति और भक्ति का मेल
 

Latest News

  • रूस का दावा, भारत ने दिखाई नई दिलचस्पी; होर्मूज संकट से बदलेगा ऊर्जा समीकरण

    रूस का दावा, भारत ने दिखाई नई दिलचस्पी; होर्मूज संकट से बदलेगा ऊर्जा समीकरण

  • तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने पर गिरिराज सिंह का बयान: 'हमें मालूम हुआ कि अब यहां से मन ऊब गया है'

    तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने पर गिरिराज सिंह का बयान: 'हमें मालूम हुआ कि अब यहां से मन ऊब गया है'

  • CJI सूर्यकांत ने T-20 क्रिकेट से दी वकालत की सीख, बोले- 'हर काम में माहिर होना जरूरी नहीं'

    CJI सूर्यकांत ने T-20 क्रिकेट से दी वकालत की सीख, बोले- 'हर काम में माहिर होना जरूरी नहीं'

  • पति की 9 हजार सैलरी, पत्नी ने मांगी 12 हजार रुपये की एलिमनी: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – 'उधार लेकर भी दें'

    पति की 9 हजार सैलरी, पत्नी ने मांगी 12 हजार रुपये की एलिमनी: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – 'उधार लेकर भी दें'

  • यूपी में कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव की योजना: क्या दलित वोट बैंक में सपा दोहरा पाएगी 2024 का करिश्मा?

    यूपी में कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव की योजना: क्या दलित वोट बैंक में सपा दोहरा पाएगी 2024 का करिश्मा?

यह भी पढ़ें

  • Happy Holi 2026 Wishes: नए और खास मैसेज भेजकर मनाएं त्योहार

    Happy Holi 2026 Wishes: नए और खास मैसेज भेजकर मनाएं त्योहार

  • होली 2026 पर ब्लड मून, जानें चंद्र ग्रहण के समय सुरक्षित तरीके से कैसे मनाएं त्योहार

    होली 2026 पर ब्लड मून, जानें चंद्र ग्रहण के समय सुरक्षित तरीके से कैसे मनाएं त्योहार

  • Falgun Purnima 2026: इस पूर्णिमा पर करें खास उपाय, मान्यता है पितृ दोष होता है शांत

    Falgun Purnima 2026: इस पूर्णिमा पर करें खास उपाय, मान्यता है पितृ दोष होता है शांत

  • Holi 2026: होलिका दहन के बाद इन स्थानों पर दीप जलाने की है परंपरा, जानें महत्व

    Holi 2026: होलिका दहन के बाद इन स्थानों पर दीप जलाने की है परंपरा, जानें महत्व

  • होलिका दहन 2026: होली से पहले घर में अपनाएं ये वास्तु उपाय

    होलिका दहन 2026: होली से पहले घर में अपनाएं ये वास्तु उपाय

subkuz logo

Subkuz.com is the first in the world to publish local content in all major cities in the world. it is world first multicity portal now live with 151 cities. subkuz.com provides news of your local city in Hindi with Indian and world news.

Quick Links

  • Finland News
  • Sports News
  • General Knowledge
  • Women Health Tips
  • Cricket News
  • Bollywood News
  • Subkuz Special

Top City News

  • Helsinki Hindi News
  • Mumbai Hindi News
  • Delhi Hindi News
  • New York Hindi News
  • London Hindi News
  • Sydney Hindi News
  • Tokyo Hindi News

Other Links

  • Success Stories in Hindi
  • Paris Hindi News
  • International News in Hindi
  • India Hindi News
  • Male Health Tips

Quick Links

  • होम
  • About Us
  • हमारे मदतगारों और सामग्री
    भेजनेवालों के लिए निर्देश
Download on the App Store Download on the Google Play
@ 2026 Subkuz All Rights Reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Select City

We use cookies to personalise content and ads, and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with Google Ads and Google Analytics. By clicking "Accept All", you agree to the use of cookies for ads, analytics, and personalization.