Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

Half Year Box Office 2025: आधी साल की रिपोर्ट में ‘आजाद’ से ‘केसरी वीर’ तक बड़ी फिल्मों की क्यों फिसलन? जानिए कमाई, दर्शक प्रतिक्रिया और कारणों का विश्लेषण

साल 2025 का सातवां महीना जुलाई शुरू हो चुका है। पिछले छह महीनों में बॉलीवुड में कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। कुछ कलाकारों ने डेब्यू किया, तो किसी ने एक्शन और बड़े बजट की कहानियों के जरिए दर्शकों को लुभाने की कोशिश की।

Box Office Report: 2025 का आधा साल गुजर चुका है। इन छह महीनों में बॉलीवुड ने कई बड़े बजट की फिल्मों से लेकर डेब्यू फिल्मों तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की कोशिश की, लेकिन ज्यादातर फिल्मों का हश्र बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक ही रहा। शुरुआती महीनों में भले ही ‘छावा’, ‘रेड 2’ और ‘सितारे जमीन पर’ जैसी फिल्मों ने शानदार बिजनेस किया, लेकिन बाकी फिल्मों ने न केवल उम्मीदों पर पानी फेरा, बल्कि मेकर्स को भारी घाटा भी दिया। आइए जानते हैं किन फिल्मों का प्रदर्शन क्यों रहा फीका और उनके पीछे की वजहें क्या रहीं।

1. इमरजेंसी

Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

  • निर्देशक: कंगना रनौत
  • बजट: 60 करोड़
  • कलेक्शन: 16.52 करोड़
  • कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'इमरजेंसी' काफी चर्चा और विवाद के बीच रिलीज हुई। रिलीज डेट में हुए कई बदलावों और पंजाब में लगे बैन का इस पर गहरा असर पड़ा। कंगना के मुताबिक पंजाब उनके लिए बड़ा मार्केट रहा है, वहां से कलेक्शन ना आना फिल्म के लिए भारी पड़ा।

2. आजाद

Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

  • निर्देशक: अभिषेक कपूर
  • बजट: 80 करोड़
  • कलेक्शन: 6.32 करोड़
  • अजय देवगन जैसे सितारे के बावजूद 'आजाद' बुरी तरह फ्लॉप रही। वजह थी फिल्म की कमजोर कहानी और नए चेहरों का औसत अभिनय। राशा थडानी और अमन देवगन का डेब्यू असर छोड़ने में नाकाम रहा।

3. लवयापा

Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

  • निर्देशक: अद्वैत चंदन
  • बजट: 60 करोड़
  • कलेक्शन: 7.04 करोड़
  • फरवरी में रिलीज इस रोमांटिक ड्रामा से आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर ने डेब्यू किया। मगर कहानी में नयापन नहीं था और खुशी कपूर का अभिनय भी कमजोर रहा। नतीजतन, दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया।

4. मेरे हसबैंड की बीवी

Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

  • निर्देशक: मुदस्सर अजीज
  • बजट: 60 करोड़
  • कलेक्शन: 9.38 करोड़
  • अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों को हंसाने में विफल रही। कमजोर पटकथा और बासी जोक्स की वजह से फिल्म को दर्शकों ने नजरअंदाज कर दिया।

5. सिकंदर

Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

  • निर्देशक: एआर मुरुगदास
  • बजट: 200 करोड़
  • कलेक्शन: 110.1 करोड़
  • सलमान खान और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े नाम और साउथ के हिट डायरेक्टर मुरुगदास भी फिल्म को नहीं बचा सके। पुरानी कहानी और कमजोर निर्देशन इसकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई।

6. रोमियो एस3

Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

  • निर्देशक: गुड्डू धनोआ
  • कलेक्शन: 1 करोड़ भी नहीं
  • इस फिल्म का ना तो प्रमोशन हुआ और ना ही दर्शकों का ध्यान खींचा गया। नतीजा, सिनेमाघरों में कब आई और कब चली गई, किसी को पता ही नहीं चला।

7. ग्राउंड जीरो

Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

  • निर्देशक: तेजस प्रभा विजय देओस्कर
  • बजट: 50 करोड़
  • कलेक्शन: 7.54 करोड़
  • इमरान हाशमी की मौजूदगी के बावजूद फिल्म का प्रचार कमजोर रहा। साथ ही इसी समय अक्षय कुमार की 'केसरी 2' रिलीज हुई, जिससे दर्शकों का ध्यान पूरी तरह बंट गया।

8. द भूतनी

Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

  • निर्देशक: सिद्धांत सचदेव
  • बजट: 30 करोड़
  • कलेक्शन: 6.10 करोड़
  • हॉरर कॉमेडी के नाम पर फिल्म में ना डर था और ना हंसी। कमजोर कहानी और औसत अभिनय इसकी विफलता का कारण बना।

9. कपकपी

Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

  • निर्देशक: संगीत सिवन
  • बजट: 25 करोड़
  • कलेक्शन: 0.97 करोड़
  • यह रीमेक फिल्म थी, जिसका कोई प्रचार नहीं हुआ। दर्शकों को पता तक नहीं चला कि फिल्म रिलीज भी हुई है।

10. केसरी वीर

Box Office Half Yearly Report 2025: क्यों ढेर हो गईं 'आजाद' से 'केसरी वीर' तक की बड़ी फिल्में? जानिए वजह

  • निर्देशक: प्रिंस धीमान
  • बजट: 60 करोड़
  • कलेक्शन: 1.89 करोड़
  • सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली के नाम पर फिल्म चर्चा में तो रही, लेकिन कमजोर कहानी और साधारण निर्देशन ने फिल्म की हवा निकाल दी।

आखिर क्यों हो रही हैं फिल्में फ्लॉप?

2025 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताती है कि बड़े सितारों और भव्य बजट के बावजूद अगर कहानी कमजोर हो, प्रचार सही न हो, या रिलीज रणनीति गड़बड़ हो जाए तो फिल्म चलाना आसान नहीं। इस साल भी कई फिल्में सिर्फ स्टार पॉवर के भरोसे उतारी गईं, लेकिन कंटेंट कमजोर होने पर दर्शकों ने तुरंत रिजेक्ट कर दिया।

वहीं कुछ फिल्मों का टाइमिंग और प्रमोशन भी ठीक नहीं था। 'ग्राउंड जीरो' और 'द भूतनी' जैसी फिल्मों का उदाहरण सामने है, जो दूसरे बड़े मुकाबलों में पिट गईं।

Leave a comment