रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुए 46 दिन पूरे कर चुकी है, लेकिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस जादू अभी भी बरकरार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने मजबूत कंटेंट और स्टार कास्ट की वजह से दर्शकों के बीच हिट साबित हुई है।
Box Office Collection: 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का जादू दर्शकों के बीच अभी भी बरकरार है। रणवीर सिंह की यह फिल्म हालिया रिलीज अन्य फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है। प्रभास की ‘द राजा साब’, आमिर खान की ‘हैप्पी पटेल’ और पुलकित सम्राट की ‘राहु-केतु’ भी ‘धुरंधर’ के मुकाबले टिक नहीं पा रही हैं। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, इन सभी फिल्मों ने अपनी कमाई में ‘धुरंधर’ के सामने काफी पीछे रह गई हैं।
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये कमाए। पहले हफ्ते में कुल कमाई 207.25 करोड़ रुपये रही। दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा बढ़कर 253.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे हफ्ते में 172 करोड़, चौथे हफ्ते में 106.5 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 51.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई।
छठे हफ्ते में फिल्म ने 26.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 43वें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये और 44वें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 45वें दिन ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये कमाए। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 825.1 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे हालिया रिलीज फिल्मों के मुकाबले काफी आगे रखता है।

‘द राजा साब’ की स्थिति
प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपने पेड प्रिव्यू में 9.15 करोड़ रुपये की शुरुआत की। पहले हफ्ते में इसने कुल 130.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये, 9वें दिन 3 करोड़ रुपये और 10वें दिन 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह अब तक ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 139.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ‘धुरंधर’ के मुकाबले यह फिल्म पिछड़ती नजर आ रही है।
‘राहु-केतु’ की कमाई
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘राहु-केतु’ 16 जनवरी 2026 को रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने केवल 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 1.6 करोड़ रुपये हुई, जबकि तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार रहा। अभी तक इस फिल्म ने कुल 4.4 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। फिल्म के धीमे कलेक्शन से स्पष्ट है कि दर्शकों को यह कहानी उतनी पसंद नहीं आई।

‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ की स्थिति
आमिर खान और इमरान खान की फिल्म ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ भी 16 जनवरी को रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 1.6 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.35 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।










