Captain America 4 Box Office Day 1: कैप्टन अमेरिका ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, पहले ही दिन इस हॉलीवुड मूवी ने की दमदार कमाई

'कैप्टन अमेरिका 4' ने पहले ही दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। हॉलीवुड की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, "कैप्टन अमेरिका"

वैलेंटाइन डे के अवसर पर, हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म "कैप्टन अमेरिका" फ्रेंचाइजी का चौथा भाग भारत में रिलीज़ हुआ। फिल्म के प्रति दर्शकों में काफी उत्साह था, और रिलीज़ के पहले दिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

एंटरटेनमेंट: हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भारत में लगातार बढ़ रहा है, और कई बार विदेशी फिल्में भारतीय फिल्मों पर भारी पड़ जाती हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई सुपरहीरो फिल्म "कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड" (Captain America: Brave New World) ने भारतीय सिनेमाघरों में जोरदार एंट्री की है। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की 35वीं फिल्म और कैप्टन अमेरिका फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जिसका दर्शक करीब 9 साल से इंतजार कर रहे थे। 

वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की और दुनियाभर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त कमाई कर रही हैं।

फिल्म "कैप्टन अमेरिका" ने छावा को दी टक्कर 

Captain America 4 Box Office Day 1: कैप्टन अमेरिका ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, पहले ही दिन इस हॉलीवुड मूवी ने की दमदार कमाई

कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड का धमाल सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमाघरों में भी इसका जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 4.3 करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार किया, जो कि बॉलीवुड की कई फिल्मों से ज्यादा है। बैडएस रवि कुमार और लवयापा जैसी फिल्में भी कैप्टन अमेरिका के सामने टिक नहीं पाईं।

हालांकि, विक्की कौशल की छावा ने अब तक 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है और पहले दिन 31 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया। लेकिन अगर कैप्टन अमेरिका से इसका क्लैश नहीं हुआ होता, तो छावा की कमाई के आंकड़े और भी ज्यादा हो सकते थे। हॉलीवुड और बॉलीवुड के इस टकराव ने बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला खड़ा कर दिया है, जहां दोनों फिल्में अपनी-अपनी जगह मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

"कैप्टन अमेरिका" ने हिंदी में छापे करोड़ों रुपए 

Captain America 4 Box Office Day 1: कैप्टन अमेरिका ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, पहले ही दिन इस हॉलीवुड मूवी ने की दमदार कमाई

दिन                       हिंदी        इंग्लिश           तेलुगु      तमिल
पहला दिन           1.5 करोड़   2.25 करोड़    20 लाख    35 लाख
टोटल कलेक्शन    4.3 करोड़    

Leave a comment