CAT 2025: MBA के कितने प्रकार होते हैं और किन कोर्स में जरूरी है CAT स्कोर?

CAT 2025: MBA के कितने प्रकार होते हैं और किन कोर्स में जरूरी है CAT स्कोर?

CAT 2025 परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को देशभर के आईआईएम और प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में एमबीए में दाखिला मिलता है। एमबीए के कई प्रकार होते हैं, जैसे फुल टाइम, पार्ट टाइम, एक्जीक्यूटिव, डिस्टेंस और ऑनलाइन एमबीए। इनमें से फुल टाइम एमबीए में प्रवेश के लिए CAT स्कोर अनिवार्य है, जो छात्रों के लिए उच्च पैकेज वाली नौकरियों का रास्ता खोलता है।

CAT 2025 Admission: देशभर में आईआईएम कोझिकोड 30 नवंबर को CAT 2025 परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके जरिए फुल टाइम एमबीए कोर्स में दाखिला मिलता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए अहम है जो आईआईएम या शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में एडमिशन लेना चाहते हैं। CAT स्कोर के आधार पर मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर और इंटरनेशनल बिजनेस जैसे एमबीए प्रोग्राम्स में प्रवेश दिया जाता है। फुल टाइम एमबीए में यह स्कोर अनिवार्य होता है और इसी के जरिए आईआईएम में बेहतरीन प्लेसमेंट के अवसर मिलते हैं।

एमबीए के कितने प्रकार होते हैं?

एमबीए कोर्स के कई फॉर्मेट होते हैं, जिन्हें उम्मीदवार अपनी सुविधा और करियर लक्ष्यों के अनुसार चुन सकते हैं। इसमें फुल टाइम एमबीए (2 वर्ष), पार्ट टाइम एमबीए (2 से 3 वर्ष), एक्जीक्यूटिव एमबीए (18 महीने), डिस्टेंस एमबीए, ऑनलाइन एमबीए और डुअल स्पेशलाइजेशन एमबीए शामिल हैं।

इन सभी प्रोग्राम्स का उद्देश्य छात्रों को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, लीडरशिप और कॉरपोरेट स्ट्रक्चर की गहरी समझ देना है। खासतौर पर फुल टाइम और एक्जीक्यूटिव एमबीए की नौकरी बाजार में मांग सबसे ज्यादा रहती है।

किन एमबीए कोर्स में जरूरी है CAT स्कोर?

आईआईएम और कुछ चुनिंदा आईआईटी में फुल टाइम एमबीए कोर्स में दाखिले के लिए CAT स्कोर अनिवार्य होता है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को एडमिशन नहीं मिलता। कैट स्कोर के जरिए उम्मीदवारों को आईआईएम के रेगुलर प्रोग्राम्स में जगह मिलती है, जहां से प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहता है।

कैट स्कोर के जरिए देश के कई अन्य टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में भी एडमिशन संभव है। पीजीडीएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) जैसे कोर्स में भी CAT स्कोर को प्रवेश मानदंड के रूप में स्वीकार किया जाता है।

एमबीए की प्रमुख ब्रांच और कैट स्कोर की भूमिका

आईआईएम और अन्य शीर्ष संस्थानों में CAT स्कोर के आधार पर मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स (HR), ऑपरेशन, आईटी और इंटरनेशनल बिजनेस जैसी ब्रांच में एडमिशन दिया जाता है। इन ब्रांचों की डिमांड न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी अधिक है।

आईआईएम से एमबीए करने वाले छात्रों को लाखों के पैकेज पर निजी कंपनियों में नौकरी के मौके मिलते हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों उम्मीदवार CAT परीक्षा में हिस्सा लेते हैं।

Leave a comment