CERN प्रमुख ने कहा- दुनिया को बड़े विज्ञान प्रोजेक्ट्स की जरूरत, भारत की भागीदारी को बताया अहम

CERN प्रमुख मार्क थॉमसन ने भारत की वैज्ञानिक भागीदारी को अहम बताया। उन्होंने FCC, LHC अपग्रेड और भविष्य के बड़े शोध प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की।

CERN के महानिदेशक मार्क थॉमसन ने मुंबई में बड़े वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने फ्यूचर सर्कुलर कोलाइडर, LHC के अपग्रेड और CERN के भविष्य के प्रोजेक्ट्स में भारत की भागीदारी पर चर्चा की।

Tech: CERN के महानिदेशक मार्क थॉमसन ने भारत दौरे के दौरान बड़े वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने फ्यूचर सर्कुलर कोलाइडर को महत्वाकांक्षी अंतरराष्ट्रीय परियोजना बताते हुए विज्ञान और तकनीक के विकास में इसकी भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने CERN के मौजूदा कार्यक्रमों, LHC के अपग्रेड और भविष्य के शोध प्रोजेक्ट्स में भारत के योगदान की संभावनाओं पर भी बात की।

फ्यूचर सर्कुलर कोलाइडर पर CERN का फोकस

CERN के प्रस्तावित फ्यूचर सर्कुलर कोलाइडर (FCC) की लंबाई करीब 91 किलोमीटर होगी। इसके 2045 से 2048 के बीच काम शुरू करने की उम्मीद है। हालांकि, इस परियोजना को अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है और CERN को 2028 तक इस पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।

CERN प्रमुख ने कहा- दुनिया को बड़े विज्ञान प्रोजेक्ट्स की जरूरत, भारत की भागीदारी को बताया अहम

इस परियोजना के अंतिम चरण में इलेक्ट्रॉन और पॉजिट्रॉन की टक्कर कराकर कण भौतिकी से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया जाएगा। CERN प्रमुख के अनुसार, यह परियोजना विज्ञान के साथ-साथ नई तकनीकों और नवाचार को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है।

LHC के अपग्रेड से बढ़ेगी शोध क्षमता

CERN का लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) दुनिया का सबसे बड़ा और शक्तिशाली कण त्वरक है। इसकी 27 किलोमीटर लंबी सुरंग में कणों को प्रकाश की गति के करीब पहुंचाकर आपस में टकराया जाता है। इसी प्रयोग के जरिए हिग्स बोसॉन की खोज हुई थी।

LHC को हाई-ल्यूमिनोसिटी LHC में अपग्रेड किया जा रहा है। इस अपग्रेड के बाद मशीन की डेटा जुटाने की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा और वैज्ञानिक पहले की तुलना में अधिक प्रयोग कर सकेंगे।

CERN के प्रोजेक्ट्स में भारत की भूमिका

मार्क थॉमसन ने भारत की तकनीकी क्षमता, वैज्ञानिक प्रतिभा और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि CERN के भविष्य के प्रोजेक्ट्स में भारत किस तरह योगदान कर सकता है, इस पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि मौलिक विज्ञान पर शोध से विकसित तकनीकों का इस्तेमाल बाद में आम जीवन में हुआ है। CERN से जुड़ा वर्ल्ड वाइड वेब इसका प्रमुख उदाहरण है।

मुंबई में थॉमसन ने ‘द पीस पार्टिकल’ डॉक्यूमेंट्री के भारत प्रीमियर में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने ‘पार्टिकल फिजिक्स: टुडे एंड टुमॉरो’ विषय पर भी संबोधन दिया। 

Leave a comment