Chhapra Accident News: छपरा में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना... चलती कार में लगी भयंकर आग, एक महिला जिंदा जली

बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

सारण के पोखड़ेरा बगही मिस्री टोला प्राथमिक विद्यालय के पास एसएच 104 रोड पर चलती कार में अचानक से भयंकर आग ला गई. इस हादसे में से एक महिला जिंदा जल गई और उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

तरैया: सारण के थाना क्षेत्र के पोखड़ेरा बगही मिस्री टोला प्राथमिक विद्यालय के पास रोड पर चलती कार में अचानक से भयंकर आग लग गई. इस हादसे में एक महिला जिंदा जल गई और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना शनिवार (15 जून) सुबह करीब 4:55 बजे हुआ। मृतक महिला अवतार नगर थाना के पकौलिया गोराईपुर गांव के रहने वाले दीपक कुमार राय की 29 वर्षीय पत्नी सोनी देवी थी। इस घटना में पत्नी को बचाते समय पति आंशिक रूप से जलकर जख्मी हो गए। उनका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ।

अयोध्या दर्शन करके लौट रहे थे दंपति

Chhapra Accident News: छपरा में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना... चलती कार में लगी भयंकर आग, एक महिला जिंदा जली

Subkuz.com ने जानकारी के आधार पर बताया कि दीपक कुमार राय अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ 13 जून की सुबह अपने ससुराल गड़खा थाना के मोरा बसंत गांव से कार में सवार होकर अयोध्या दर्शन करने गए थे। वहां से आते समय गोरखपुर में गोरखधाम का दर्शन किया। फिर वह कार में सवार होकर अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल लौट रहा था, तभी बगही के पास कार में से अचानक से धुंआ निकलने लगा। तथा देखते ही देखते कार में भयंकर आग लग गई. दीपक किसी तरह कार से बाहर निकल गया और अपनी पत्नी को भी कार से बाहर निकालने का प्रयास करने लगा। लईकिन आग बहुत ज्यादा भीषण थी जिसमे उसकी पत्नी जिंदा जल गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा

Chhapra Accident News: छपरा में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना... चलती कार में लगी भयंकर आग, एक महिला जिंदा जली

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच और तहकीकात शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। इस घटना को लेकर मृत महिला के मायके वालों में काफी आक्रोश फुट पड़ा है और उन्होंने दीपक पर तरह-तरह का आरोप लगाया। पुलिस सभी बिंदुओं पर ध्यान देकर उसकी गंभीरता से तहकीकात कर रही हैं।

 

Leave a comment