Cricketers Marrige Photos: 5 भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, कोई खुद को मान रहा खुशनसीब; तो कोई कोस रहा अपनी तकदीर, देखें...

5 भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, कोई खुद को मान रहा खुशनसीब; तो कोई कोस रहा अपनी तकदीर, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

कहते हैं कि प्यार करना बहुत सरल होता है, लेकिन उसे निभाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। सच्चा प्यार पाना भी हर किसी के नसीब में नहीं है। अब तक कई ऐसे किस्से सामने आए हैं जिन्होंने प्यार की परिभाषा को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। आइए जानते हैं 5 भारतीय क्रिकेटर्स के नाम जिन्होंने धर्म की सीमाओं को पार करके अपने प्यार से शादी की थी।

Cricketers Marrige Photos: 5 भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, कोई खुद को मान रहा खुशनसीब; तो कोई कोस रहा अपनी तकदीर, देखें...

स्पोर्ट्स न्यूज़: प्यार करना सरल होता है, लेकिन अपने सच्चे प्यार को पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। असली प्रेमी वही होता है जो अपने प्यार के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है। भारतीय क्रिकेट टीम में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने प्यार को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए कई बाधाओं को पार किया है। आइए, जानते हैं उन क्रिकेटर्स के नाम जिन्होंने अपने प्रेम के लिए अद्भुत सामर्थ्य और साहस का प्रदर्शन किया और धर्म की सीमाओं को पार करके अपने प्यार से शादी की।

1. दिनेश कार्तिक

Cricketers Marrige Photos: 5 भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, कोई खुद को मान रहा खुशनसीब; तो कोई कोस रहा अपनी तकदीर, देखें...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दो बार शादी की है। उनकी पहली शादी निकिता से हुई थी, जिससे उनका तलाक हुआ। इसके बाद, उन्होंने ईसाई धर्म से जुड़ी स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से दूसरी शादी की। बता दें दिनेश कार्तिक और दीपिका ने 2015 में एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधे थे।

2. जहीर खान

Cricketers Marrige Photos: 5 भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, कोई खुद को मान रहा खुशनसीब; तो कोई कोस रहा अपनी तकदीर, देखें...

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने एक दूसरे धर्म की लड़की से शादी की है। मुस्लिम होने के बावजूद, उन्होंने अपने प्यार के आगे किसी की परवाह नहीं की और एक हिंदू लड़की को अपना जीवन साथी बनाया। बता दें जहीर खान ने साल 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ निकाह किया। उल्लेखनीय है कि सागरिका घाटगे ने बॉलीवुड फिल्म 'चक दे इंडिया' में भी अभिनय किया हैं।

3. युवराज सिंह

Cricketers Marrige Photos: 5 भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, कोई खुद को मान रहा खुशनसीब; तो कोई कोस रहा अपनी तकदीर, देखें...

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक अलग धर्म की लड़की से विवाह किया है। बता दें युवराज सिख धर्म से संबंधित होते हुए भी ईसाई लड़की और अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की थी। जानकारी के मुताबिक दोनों ने 30 नवंबर 2016 को एक-दूसरे के साथ गुरुद्वारे में सात फेरे लिए थे।

4. शिवम दुबे

Cricketers Marrige Photos: 5 भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, कोई खुद को मान रहा खुशनसीब; तो कोई कोस रहा अपनी तकदीर, देखें...

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने धर्म को मात देते हुए अपने प्रेम को प्राथमिकता दी और एक मुस्लिम लड़की से विवाह किया। उन्होंने 2021 में मुंबई में अंजुम खान के साथ मुस्लिम परंपरा के अनुसार शादी की हैं।

5. अजीत अगरकर

Cricketers Marrige Photos: 5 भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, कोई खुद को मान रहा खुशनसीब; तो कोई कोस रहा अपनी तकदीर, देखें...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने धर्म की परवाह किए बिना एक मुस्लिम लड़की से विवाह किया। मराठी परिवार में जन्मे अजीत ने अपने दोस्त की बहन फातिमा को अपना जीवनसाथी बना लिया।

 

 

Leave a comment