Cristiano Ronaldo को बड़ी राहत: दो मैचों का बैन निलंबित, 2026 World Cup में खेलने का रास्ता साफ

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगाया गया दो मैचों का प्रतिबंध अब निलंबित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद रोनाल्डो 2026 FIFA World Cup में खेलने के लिए तैयार हैं।
Cristiano Ronaldo को बड़ी राहत: दो मैचों का बैन निलंबित, 2026 World Cup में खेलने का रास्ता साफ

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा की ओर से बड़ी राहत मिली है। आयरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच में एल्बो मारने के चलते मिले रेड कार्ड के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि वह आगामी वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: दुनिया के महान फुटबॉलरों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा से बड़ी राहत मिली है। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में रेड कार्ड मिलने के बाद उन पर लगाए गए तीन मैचों के प्रतिबंध में से दो मैचों के बैन को फिलहाल निलंबित (प्रोबेशन पर) कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि रोनाल्डो अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के पात्र रहेंगे, हालांकि उन्हें चेतावनी के साथ छोड़ा गया है।

फीफा ने साफ किया है कि यदि एक साल की प्रोबेशन अवधि के दौरान रोनाल्डो किसी समान या गंभीर नियम उल्लंघन के दोषी पाए गए, तो निलंबित किए गए दोनों मैचों का प्रतिबंध फिर से लागू कर दिया जाएगा।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना डबलिन में खेले गए आयरलैंड बनाम पुर्तगाल वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच के दौरान हुई थी। मुकाबले के दौरान रोनाल्डो ने आयरलैंड के डिफेंडर डारा ओ'शेया को कोहनी मार दी थी। इस हरकत को रेफरी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें सीधा रेड कार्ड दिखाया। फीफा की अनुशासन समिति ने इस कृत्य को "हिंसक आचरण" (Violent Conduct) की श्रेणी में रखा और रोनाल्डो पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया। रोनाल्डो पहले ही एक मैच का अनिवार्य बैन काट चुके हैं, जबकि शेष दो मैचों के बैन को एक साल की प्रोबेशन के तहत निलंबित कर दिया गया है।

फुटबॉल नियमों के अनुसार, हिंसक आचरण से जुड़े मामलों में आमतौर पर पूरी सजा लागू होती है, लेकिन रोनाल्डो के मामले में फीफा ने नरम रुख अपनाया है। हाल ही में इसी तरह के मामलों में आर्मेनिया और बुरुंडी के खिलाड़ियों को भी तीन-तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन उन्हें किसी तरह की छूट नहीं दी गई। ऐसे में रोनाल्डो को मिली यह राहत बराबरी और निष्पक्षता के सिद्धांतों पर सवाल खड़े कर रही है।

Cristiano Ronaldo को बड़ी राहत: दो मैचों का बैन निलंबित, 2026 World Cup में खेलने का रास्ता साफ

क्या VIP मीटिंग का असर पड़ा?

फैसले को लेकर एक और दिलचस्प और विवादास्पद पहलू सामने आया है। फीफा के इस निर्णय से ठीक एक सप्ताह पहले रोनाल्डो ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। इस हाई-प्रोफाइल डिनर में:

  • फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो भी मौजूद थे
  • इन्फैंटिनो ने रोनाल्डो के साथ फोटो भी खिंचवाई थी

इसके बाद जब रोनाल्डो को प्रतिबंध में छूट मिली, तो फैसले के समय और राजनीतिक समीकरणों को लेकर सवाल उठने लगे। गौरतलब है कि, रोनाल्डो पिछले तीन वर्षों से सऊदी क्लब के लिए खेल रहे हैं, 2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी भी सऊदी अरब को मिली है. इन तथ्यों ने इस पूरे प्रकरण को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।

Leave a comment