इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का रोमांच जारी है और आज का मुकाबला बेहद खास होने वाला है। Chennai Super Kings (CSK) और Punjab Kings (PBKS) के बीच सीजन का सातवां मैच आज, 3 अप्रैल को खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स न्यूज़: Chennai Super Kings को अपने पहले मैच में Rajasthan Royals के खिलाफ 8 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद अब टीम की नजरें दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर खाता खोलने पर टिकी हैं। आज यानी 3 अप्रैल को सीएसके का सामना पिछले सीजन की फाइनलिस्ट Punjab Kings से होने जा रहा है।
Indian Premier League 2026 का यह 7वां मुकाबला MA Chidambaram Stadium में खेला जाएगा, जो इस सीजन में चेन्नई का पहला घरेलू मैच भी होगा। ऐसे में टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने दमदार प्रदर्शन कर वापसी करना चाहेगी।
मैच का समय और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
- तारीख: 3 अप्रैल 2026
- समय: शाम 7:30 बजे (टॉस – 7:00 बजे)
- स्थान: चेन्नई
- लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar
- लाइव टेलीकास्ट: Star Sports
फैंस घर बैठे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद मोबाइल या टीवी पर आसानी से ले सकते हैं।
मैच प्रीव्यू: दोनों टीमों की स्थिति
CSK इस मैच में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी। टीम को अपने ओपनिंग मैच में Rajasthan Royals के खिलाफ 8 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में CSK की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है।
उन्होंने अपने पहले मैच में Gujarat Titans को हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। टीम के युवा बल्लेबाज Cooper Connolly ने डेब्यू मैच में नाबाद 72 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा।
![]()
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
CSK और PBKS के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिनमें:
- CSK ने जीते – 16
- PBKS ने जीते – 16
यह बराबरी का रिकॉर्ड इस मैच को और भी दिलचस्प बनाता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चाहल











