DC vs RCB: आईपीएल 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, अरुण जेटली स्टेडियम में होगी रोमांचक भिड़ंत

आईपीएल 2026 में आज DC vs RCB का हाई-वोल्टेज मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद है। दोनों टीमों को स्कॉड 

आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के प्रतिष्ठित अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां दोनों टीमें महत्वपूर्ण दो अंक हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: Delhi Capitals और Royal Challengers Bengaluru के बीच Indian Premier League 2026 का अहम मुकाबला आज दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेला जाएगा। यह इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमें M Chinnaswamy Stadium में आमने-सामने आई थीं, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी।

अब आरसीबी इस मैच में पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत की लय बनाए रखना चाहेगी।

दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार फॉर्म में है और सात मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में है। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स अब तक सात मैचों में केवल तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। टीम को घरेलू मैदान पर पिछले मैच में बड़ा झटका लगा था, जब वह 264 रनों का विशाल स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई थी। ऐसे में आज का मैच दिल्ली के लिए वापसी का बड़ा मौका होगा।

इस सीजन दोनों टीमें एक बार पहले आमने-सामने हो चुकी हैं, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को हराकर बढ़त बनाई थी। अब बेंगलुरु की टीम इस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है।

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। यहां छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हाल ही में इसी मैदान पर एक मैच में 500 से अधिक रन बने थे, जिसमें 265 रनों का सफल रन चेज भी देखने को मिला था। ऐसे में आज भी एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी संभावना है।

गेंदबाजों के लिए चुनौती यह रहेगी कि वे डेथ ओवर्स में रन फ्लो को कैसे रोकते हैं। मैच से पहले के विश्लेषण के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। टीम का संतुलन बेहतर है और गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत दिखाई दे रहा है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, जो किसी भी टीम के लिए बड़ा फायदा होता है। 

दोनों टीमों को स्कॉड 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर- आकिब नबी डार/विपरज निगम/आशुतोष शर्मा

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख डार सलाम और जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा

Leave a comment