Delhi Blast: अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का खुलासा, हाई-टेक प्लान बेनकाब

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क, मल्टी-लेयर हैंडलर चेन और हाई-टेक तैयारी के हैरान करने वाले खुलासे सामने आए। जांच से जुड़े बड़े अपडेट
Delhi Blast: अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का खुलासा, हाई-टेक प्लान बेनकाब

खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए आत्मघाती कार ब्लास्ट सिर्फ एक लोकल घटना नहीं थी, बल्कि यह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क का हिस्सा प्रतीत होती है।

नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप 10 नवंबर को हुए घातक कार ब्लास्ट की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जो एक व्यापक और बहुस्तरीय अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश का संकेत देते हैं। इस आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी, जबकि फिदायीन ड्राइवर—कश्मीर के डॉ. उमर नबी मौके पर ही मारा गया। 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और खुफिया एजेंसियों द्वारा अब तक की गई जांच ने न केवल मॉड्यूल की तैयारी, फंडिंग और हथियार खरीद के बारे में नई जानकारी दी है, बल्कि इससे यह भी स्पष्ट हुआ है कि हमलावर कई जगहों पर एक साथ हमले करने की योजना बना रहे थे।

AK-47 की खरीद और फंडिंग नेटवर्क का खुलासा

सूत्र बताते हैं कि हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील गनई ने करीब पांच लाख रुपये में एक AK-47 राइफल खरीदी थी। यह हथियार बाद में आरोपी डॉ. अदील अहमद राथर के लॉकर से बरामद हुआ। सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि इतनी महंगी खरीद इस मॉड्यूल की फंडिंग क्षमता और इसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की पहुंच को दर्शाती है।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे मॉड्यूल का संचालन मल्टी-लेयर हैंडलर चेन के माध्यम से किया जा रहा था। मॉड्यूल के प्रत्येक सदस्य का एक अलग हैंडलर था—डॉ. मुजम्मिल को एक अलग शख्स निर्देश दे रहा था, वहीं हमले को अंजाम देने वाला डॉ. उमर नबी किसी अन्य संचालक से आदेश ले रहा था।

मंसूर और हाशिम के नाम आए सामने, इनके ऊपर भी एक ‘सुपर-हैंडलर’

Delhi Blast: अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का खुलासा, हाई-टेक प्लान बेनकाब

तफ्तीश के दौरान दो प्रमुख हैंडलरों मंसूर और हाशिम की भूमिका उजागर हुई है, जिनके माध्यम से कई आरोपियों को निर्देश भेजे जा रहे थे। लेकिन जांच यह भी बताती है कि इन दोनों के ऊपर भी कोई उच्च स्तर का संचालक था जो पूरे नेटवर्क की निगरानी कर रहा था। यह बहुस्तरीय कमांड-चेन सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

खुफिया एजेंसियों ने पुष्टि की है कि वर्ष 2022 में मुजम्मिल, अदील और मुजफ्फर अहमद नामक एक अन्य आरोपी को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े व्यक्ति ओकासा के निर्देश पर तुर्किये भेजा गया था। योजना के अनुसार, तुर्किये से उन्हें अफगानिस्तान भेजा जाना था, जहां आतंकी प्रशिक्षण की संभावना थी।

हालाँकि, संपर्क व्यक्ति के एक सप्ताह तक इंतजार करवाने के बाद हैंडलर अचानक पीछे हट गया, जिससे साजिश उस समय सफल नहीं हो सकी। जांचकर्ताओं ने पाया कि ओकासा टेलीग्राम के माध्यम से मुजम्मिल से संपर्क करता था और उनसे गहन बातचीत होती थी।

  • डीप फ्रीजर में रखे गए विस्फोटक, ऑनलाइन वीडियो से आत्मघाती तैयारी
  • विशेष जांच में यह सामने आया कि फिदायीन उमर नबी ने बम तैयार करने के लिए:
  • इंटरनेट से मैनुअल, वीडियो और ओपन-सोर्स सामग्री डाउनलोड की
  • नूंह से रसायन
  • और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भागीरथ पैलेस व फरिदाबाद NIT मार्केट से खरीदे

उमर ने विस्फोटक मिश्रण को स्थिर रखने के लिए एक डीप फ्रीजर का उपयोग किया। फ्रीजर में वह रसायन जमा करता था और ब्लास्ट मटेरियल की प्रोसेसिंग वहीं की जाती थी। यह तकनीक अत्यधिक संवेदनशील विस्फोटक को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

Leave a comment