Delhi Elections Result: दिल्ली में हार के बाद अरविंद केजरीवाल का बयान, बीजेपी को कहा धन्यवाद

दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने BJP को बधाई दी। उन्होंने कहा, जनता का फैसला स्वीकार है, हम रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। दिल्ली चुनाव

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव नतीजों पर बीजेपी को बधाई दी। उन्होंने कहा, जनता का फैसला स्वीकार है, हम रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और समाज सेवा में लगे रहेंगे।

Delhi Elections Result: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता ने जो भी फैसला लिया है, हम उसे स्वीकार करते हैं। केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस जीत के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि बीजेपी जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

"हम सत्ता के लिए राजनीति में नहीं आए" – केजरीवाल

Delhi Elections Result: दिल्ली में हार के बाद अरविंद केजरीवाल का बयान, बीजेपी को कहा धन्यवाद

चुनावी हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमने पिछले 10 वर्षों में जनता के लिए कई काम किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली के क्षेत्र में सुधार किया। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर बनाने की कोशिश की। जनता ने हमें जो जनादेश दिया है, हम अब एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और समाज सेवा में लगे रहेंगे।" उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता के लिए राजनीति में नहीं आई, बल्कि लोगों की सेवा के लिए आई है।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, "हम राजनीति को जनता की सेवा का जरिया मानते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने शानदार मेहनत की, बेहतरीन चुनाव लड़ा। सभी कार्यकर्ताओं को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं।"

नई दिल्ली सीट से हारे अरविंद केजरीवाल

Delhi Elections Result: दिल्ली में हार के बाद अरविंद केजरीवाल का बयान, बीजेपी को कहा धन्यवाद

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा, यहां तक कि खुद अरविंद केजरीवाल अपनी परंपरागत सीट नहीं बचा पाए। नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हरा दिया। इस सीट पर कुल 14 राउंड की मतगणना हुई, जिसमें अरविंद केजरीवाल को 42.18% (25,999 वोट) मिले, जबकि प्रवेश वर्मा को 30,088 वोट (48.73%) मिले। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित को मात्र 4,568 वोट (7.41%) मिले।

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

दिल्ली में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की और 25 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिली और कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस हार से निराश नहीं होगी और जनता के लिए काम करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी समाज सेवा और जनता की समस्याओं के समाधान में जुटी रहेगी।

Leave a comment