रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुंरधर’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसकी लंबाई पूरे 4 मिनट 7 सेकंड की है। फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स ने काम किया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: रणवीर सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने दर्शकों और फैंस को चौकाने वाले दृश्यों और जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांच से भर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, जो 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की सफलता के बाद अपनी अगली ब्लॉकबस्टर पेश कर रहे हैं।
ट्रेलर का खौफनाक और धमाकेदार अवतार
'धुरंधर' का ट्रेलर कुल 4 मिनट 7 सेकंड का है, जो पूरी तरह से एक्शन, थ्रिल और देशभक्ति से भरपूर है। रणवीर सिंह ने ट्रेलर में नेवर सीन बिफोर अवतार में कदम रखा है, जो खून से लथपथ और गुस्से से भरा हुआ है। ट्रेलर में तीनों मुख्य विलेन्स को अधिक स्क्रीन स्पेस दिया गया है। अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के किरदार में पहले नजर आते हैं, उसके बाद अक्षय खन्ना का रहमान डकैत के रूप में एंट्री होती है और अंत में संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के किरदार में दिखाई देते हैं।
ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के मोनोलॉग से होती है, जिसमें वह बताते हैं कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने भारत को "हजार घावों में बदलने" की बातें सुनी थीं। यह दृश्य दर्शकों को सीधे एक जासूसी और युद्ध रोमांच की दुनिया में ले जाता है। रणवीर सिंह के डायलॉग्स और उनके खौफनाक अवतार ने दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। एक डायलॉग में रणवीर कहते हैं: अगर तुम्हारे पटाखे फूट गए हैं, तो अब मैं धमाका करूँगा।
![]()
ट्रेलर में एक्शन सीक्वेंस रीयलिस्टिक और खून-खराबे से भरे हुए हैं, जिसमें स्टंट और दृश्य काफी प्रभावशाली दिखाए गए हैं। निर्देशक आदित्य धर ने ट्रेलर में कहानी का पूरा खुलासा नहीं किया है, जिससे फिल्म की रिलीज के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है।
फिल्म के प्रमुख किरदार
- रणवीर सिंह – निर्दयी और खौफनाक अवतार
- संजय दत्त – एसपी चौधरी असलम
- अक्षय खन्ना – रहमान डकैत
- आर. माधवन – अजय सान्याल
- अर्जुन रामपाल – मेजर इकबाल
ट्रेलर में इन सभी किरदारों को शानदार ढंग से पेश किया गया है, जो फिल्म के थ्रिल, ड्रामा और देशभक्ति के मिश्रण को बढ़ाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर' को दो भागों में बनाया गया है। पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2026 की गर्मियों में रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म में बड़े पैमाने पर निर्माण और रूह कंपाने वाले दृश्य शामिल हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचेंगे।












