दिल्ली में देर रात भूकंप के झटके, 2.3 रही तीव्रता, लोगों में दहशत

दिल्ली-NCR में देर रात फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगातार छोटे झटके किसी बड़े भूकंप का संकेत हो सकते हैं। जानें क्या है इसकी वजह और कितना है खतरा।
दिल्ली में देर रात भूकंप के झटके, 2.3 रही तीव्रता, लोगों में दहशत

दिल्ली में देर रात 2.3 तीव्रता का भूकंप आया। हाल के महीनों में लगातार झटके से बड़ी आपदा की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञ सतर्कता की सलाह दे रहे हैं।

Delhi: दिल्ली-एनसीआर में हाल के महीनों में लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं। शनिवार-रविवार की रात को फिर से भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 2.3 मापी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिलसिला किसी बड़े भूकंप का संकेत हो सकता है। राजधानी जिस सिस्मिक ज़ोन IV में आती है, वहां भूकंप का खतरा पहले से ही बहुत अधिक है।

दिल्ली में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात, ठीक 1:23 बजे दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 2.3 रिक्टर स्केल पर मापी गई और इसका केंद्र दक्षिण-पूर्व दिल्ली में लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में था।

हालांकि यह झटका हल्का था, लेकिन राजधानी में बार-बार आ रहे ऐसे भूकंप लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। कई लोग रात को अपने घरों से बाहर निकल आए, और सोशल मीडिया पर भी इस विषय को लेकर चर्चा तेज हो गई।

दिल्ली में देर रात भूकंप के झटके, 2.3 रही तीव्रता, लोगों में दहशत

क्यों बार-बार हिल रही है दिल्ली की धरती?

दिल्ली पिछले कुछ महीनों में कई बार हल्के भूकंपों का सामना कर चुकी है। 17 फरवरी 2025 को भी एक 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र धौलाकुआं के पास दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज के नजदीक था। इसकी गहराई भी लगभग 5 किलोमीटर थी।

दिल्ली क्यों है High-Risk Seismic Zone?

भारत में दिल्ली को भूकंपीय जोन IV में रखा गया है, जो देश की दूसरी सबसे अधिक जोखिम वाली श्रेणी है। इस जोन में 5.5 से 7.0 तीव्रता तक के भूकंप आने की संभावना होती है, जो बड़ी तबाही ला सकते हैं।

इसकी एक बड़ी वजह यह है कि दिल्ली हिमालय क्षेत्र के टेक्टोनिक टकराव क्षेत्र से महज 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस टेक्टोनिक एक्टिविटी के चलते दिल्ली की धरती में लगातार दबाव बनता है, जिससे बार-बार भूकंप के झटके आते हैं।

Leave a comment