दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने योग्य उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती जयपुर फेज-II प्रोजेक्ट और दिल्ली से जुड़ी एग्जीक्यूटिव व नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर की जाएगी।
DMRC Jobs 2026: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुपरवाइजर, इंजीनियर और सीनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत आर्किटेक्चर, सिविल/ट्रैक, सिग्नलिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन और एनवायरमेंट विभागों में कुल 73 रिक्त पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और इच्छुक अभ्यर्थियों को 4 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा करना होगा।
DMRC Vacancy 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?
दिल्ली मेट्रो की यह भर्ती जयपुर फेज-II प्रोजेक्ट से संबंधित बताई गई है। इसमें कार्यकारी और गैर-कार्यकारी श्रेणियों के विभिन्न पद शामिल हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पद के अनुसार योग्यता, अनुभव और आयु सीमा की जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। पदों के अनुसार रिक्तियों का विवरण:
- आर्किटेक्चर (सुपरवाइजर) 01/S/A - 02 पद
- इंजीनियर (आर्किटेक्चर)/सीनियर इंजीनयिर (आर्किटेक्चर) 01/SE/A 01/E/A - 01 पद
- सुपरवाइजर (सिविल/ट्रेक) 02/S/C - 42 पद
- इंजीनियर (सिविल/ट्रेक)M 02/S/C - 12 पद
- सिग्नलिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन सुपरवाइजर (S&T) 03/S/ST - 07 पद
- इंजीनियर-सीनियर इंजीनियर (S&T) - 04 पद
- सुपरवाइजर एनवायरमेंट 04/S/E - 03 पद
- इंजीनियर,सीनियर इंजीनियर एनवायरमेंट 04/E/E - 02 पद
- कुल - 73 पद
सिविल/ट्रैक विभाग में सबसे ज्यादा 54 पद बताए गए हैं। इसलिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है।
![]()
कौन कर सकता है आवेदन?
DMRC की इस भर्ती में प्रतिनियुक्ति (Deputation) और पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रैक्चुअल इंगेजमेंट (PRCE) के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसका मतलब है कि भर्ती मुख्य रूप से सरकारी संगठनों, रेलवे, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) और मेट्रो संस्थानों में कार्यरत या सेवानिवृत्त अनुभवी पेशेवरों के लिए है।
आयु सीमा: प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, PRCE के तहत 55 से 62 वर्ष तक के अभ्यर्थी पात्र हो सकते हैं। आयु की गणना और अन्य शर्तों के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखना जरूरी है। अनुभव संबंधी शर्तें: सुपरवाइजर पद के लिए संबंधित क्षेत्र में लेवल-6 से लेवल-9 या समकक्ष पद पर कम से कम पांच वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
इंजीनियर पद के लिए लेवल-9/लेवल-10 पर तीन वर्ष का अनुभव, जबकि सीनियर इंजीनियर पद के लिए लेवल-11 पर पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक बताया गया है। उम्मीदवारों को अपने पद के अनुरूप अनुभव और सेवा संबंधी शर्तों की पुष्टि नोटिफिकेशन से करनी चाहिए।
DMRC Selection Process 2026: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में सामान्य लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं है। चयन प्रक्रिया आवेदन के आधार और इंटरव्यू पर केंद्रित है।
- प्रतिनियुक्ति: पात्र उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू देना होगा।
- PRCE: उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के साथ मेडिकल फिटनेस परीक्षा भी पास करनी होगी।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की योजना है। इसके बाद नवंबर के तीसरे सप्ताह में स्क्रीनिंग प्रक्रिया आयोजित की जा सकती है। तारीखों और प्रक्रिया में बदलाव की जानकारी के लिए DMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
DMRC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवारों को भर्ती अधिसूचना में दिया गया आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा। इसके साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन भेजने का पता:
- अतिरिक्त महाप्रबंधक/एचआर/पी,
- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड,
- मेट्रो भवन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली।
आवेदन फॉर्म और स्कैन किए गए दस्तावेज ईमेल के माध्यम से [email protected] पर भी भेजने का विकल्प दिया गया है। आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए पते, ईमेल प्रक्रिया और दस्तावेजों की सूची की पुष्टि जरूर करें। DMRC भर्ती 2026 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 बताई गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम दिन का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।










