ENG vs SL 2nd Test: जो रूट ने दूसरी पारी में भी ठोका शतक, श्रीलंका को 430 रनो का दिया लक्ष्य, इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट

जो रूट ने दूसरी पारी में भी ठोका शतक, श्रीलंका को 430 रनो का दिया लक्ष्य, इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। स्टंप तक, श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 430 रनों की आवश्यकता है, जबकि इंग्लैंड को लगातार दूसरी जीत हासिल करने के लिए 8 विकेट निकालने होंगे।

ENG vs SL 2nd Test: जो रूट ने दूसरी पारी में भी ठोका शतक, श्रीलंका को 430 रनो का दिया लक्ष्य, इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। स्टंप तक, श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 430 रनों की आवश्यकता है, जबकि इंग्लैंड को लगातार दूसरी जीत हासिल करने के लिए 8 विकेट निकालने होंगे। इससे पहले, दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 25 रन बनाए थे।

जो रूट ने दूसरी पारी में भी ठोका शतक

ENG vs SL 2nd Test: जो रूट ने दूसरी पारी में भी ठोका शतक, श्रीलंका को 430 रनो का दिया लक्ष्य, इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट

बता दें तीसरे दिन रूट के अलावा किसी भी इंग्लिश बल्‍लेबाज ने विशेष प्रदर्शन नहीं किया। रूट ने 85.12 की स्ट्राइक रेट से 121 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी में उन्‍होंने 10 चौके लगाए। उनके अतिरिक्त बेन डकेट ने 24 रन, कप्‍तान ओली पोप ने 17 रन और हैरी ब्रूक ने 36 गेंदों पर 37 रन बनाए। बता दें जो रुट में पहली पारी में भी शानदार शतक लगाया था. रुट के इस प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग रहा है की वह जल्द ही क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

लाहिरु कुमारा-असिथा फर्नांडो ने हासिल की 3-3 सफलता

ENG vs SL 2nd Test: जो रूट ने दूसरी पारी में भी ठोका शतक, श्रीलंका को 430 रनो का दिया लक्ष्य, इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट

इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए। वहीं क्रिस वोक्स ने 10 गेंदों में 5 रन, गस एटकिंसन ने 12 गेंदों पर 14 रन, मैथ्यू पॉट्स ने 9 गेंदों पर 2 रन और ऑली स्टोन ने 16 गेंदों पर 7 रन का योगदान दिया। शोएब बशीर 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से असिथा फर्नांडो और लाहिरु कुमारा ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। इसके अलावा, मिलन रथनायके और प्रभात जयसूर्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट

ENG vs SL 2nd Test: जो रूट ने दूसरी पारी में भी ठोका शतक, श्रीलंका को 430 रनो का दिया लक्ष्य, इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट

इंग्लैंड के द्वारा दिए गए 430 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। दिमुथ करुणारत्ने 48 गेंदों पर 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि प्रभात जयसूर्या 23 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका ने निशान मदुश्का 25 गेंदों पर 13 रन और पथुम निसांका 24 गेंदों पर 14 रन का विकेट गवा दिया।

Leave a comment