Fateh Box Office Day 1: थिएटर्स में पहुंची सोनू सूद की 'फतेह' बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर से टक्कर, पहले दिन की कमाई ने खींचा ध्यान

सोनू सूद की 'फतेह' ने पहले दिन 2.45 करोड़ रुपये कमाए। 99 रुपये की टिकट स्कीम के बावजूद, ‘गेम चेंजर’ से टक्कर के बावजूद उम्मीदें बनी हैं। सोनू सूद की 'फतेह'

Fateh: सोनू सूद की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फतेह’ ने 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस एक्शन-ड्रामा में सोनू सूद ने लीड रोल निभाया है, जो दो साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का प्रतीक है। पिछली बार वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (2022) में सहायक भूमिका में नजर आए थे। इस बार, ‘फतेह’ में कहानी पूरी तरह से उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती हैं।

99 रुपये की टिकट स्कीम बनी चर्चा का केंद्र

Fateh Box Office Day 1: थिएटर्स में पहुंची सोनू सूद की 'फतेह' बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर से टक्कर, पहले दिन की कमाई ने खींचा ध्यान

फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों को थिएटर तक खींचने के लिए ओपनिंग डे पर टिकट की कीमत मात्र 99 रुपये रखी, जो चर्चा का केंद्र रही। हालांकि, शुरुआती आंकड़े उम्मीद से थोड़े कमजोर नजर आए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन 'फतेह' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह प्रदर्शन धीमी शुरुआत की ओर इशारा करता है, लेकिन फिल्म का कुल बजट करीब 25 करोड़ रुपये होने के कारण उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

‘फतेह’ बनाम ‘गेम चेंजर’ 

‘फतेह’ की सीधी टक्कर राम चरण की बड़े बजट वाली फिल्म ‘गेम चेंजर’ से है, जिसने पहले ही दिन शानदार 51.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा पहले से ही देखा गया है, और ‘गेम चेंजर’ भी इस सिलसिले को आगे बढ़ाती नजर आ रही है।
हालांकि, ‘फतेह’ अपनी मजबूत कहानी और सोनू सूद की लोकप्रिय छवि के दम पर धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान खींच सकती हैं।

सोशल मीडिया पर ‘फतेह’ की तारीफ

Fateh Box Office Day 1: थिएटर्स में पहुंची सोनू सूद की 'फतेह' बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर से टक्कर, पहले दिन की कमाई ने खींचा ध्यान

सोनू सूद की फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, दमदार कहानी और सोनू के प्रदर्शन की सराहना की है। फिल्म को लेकर सकारात्मक चर्चा यह संकेत देती है कि वीकेंड पर फिल्म का बिजनेस बेहतर हो सकता हैं।

'फतेह' हाई-वोल्टेज एक्शन

फिल्म की कहानी फतेह (सोनू सूद) नाम के एक रिटायर्ड स्पेशल ऑपरेशन ऑफिसर की है, जो शांति से अपनी जिंदगी जी रहा होता है। लेकिन अतीत की चुनौतियां उसे एक बार फिर मैदान में खींच लाती हैं।

फतेह, हैकर खुशी (जैकलीन फर्नांडीज) के साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड से मुकाबला करता है। इस दौरान कहानी में कई रहस्यमय मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को बांधे रखते हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामा इसके मुख्य आकर्षण हैं।

फतेह की धीमी शुरुआत क्या उम्मीदें बाकी हैं?

Fateh Box Office Day 1: थिएटर्स में पहुंची सोनू सूद की 'फतेह' बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर से टक्कर, पहले दिन की कमाई ने खींचा ध्यान

पहले दिन की धीमी कमाई के बावजूद, ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘फतेह’ वीकेंड पर रफ्तार पकड़ सकती है। खासकर, सोनू सूद की लोकप्रियता और फिल्म की चर्चा इसे फायदा पहुंचा सकती हैं।

क्या 'फतेह' बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बना पाएगी?

‘गेम चेंजर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की मौजूदगी के बावजूद, सोनू सूद की ‘फतेह’ ने सादगी और मजबूत कहानी के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की हैं।
आने वाले दिनों में देखना होगा कि क्या यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल होती है या बॉक्स ऑफिस पर ‘गेम चेंजर’ का दबदबा बना रहता हैं।

Leave a comment