FIFA World Cup 2026: जर्मनी अमेरिकी नीतियों के चलते वर्ल्ड कप का करेगा बहिष्कार? जानें पूरा मामला

जर्मनी की फुटबॉल टीम संयुक्त राज्य अमेरिका की नीतियों के कारण 2026 वर्ल्ड कप से बहिष्कार कर सकती है। जानिए पूरी स्थिति, जर्मनी के दावे और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच जर्मनी में 2026 फुटबॉल वर्ल्ड कप के संभावित बहिष्कार (बॉयकॉट) की चर्चा तेज हो गई है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: जर्मनी में 2026 फुटबॉल वर्ल्ड कप के संभावित बहिष्कार (बॉयकॉट) को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जर्मन फुटबॉल महासंघ (DFB) के कार्यकारी सदस्य और बुंडेसलिगा क्लब सेंट पाउली के अध्यक्ष ओके गेटलिष ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण इस विषय पर गंभीर बहस की जरूरत है।

ओके गेटलिष ने जर्मन अखबार 'हैम्बर्गर मोर्गेनपोस्ट' को इंटरव्यू में बताया कि ट्रंप की हालिया कार्रवाइयों ने यूरोप में अस्थिरता बढ़ाई है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रीनलैंड पर कब्जे के प्रस्ताव और विरोध करने वाले यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी का जिक्र किया। उनका कहना था कि इससे NATO पर भी असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है।

गेटलिष ने कहा, अब समय आ गया है कि हम इस पर गंभीरता से विचार और चर्चा करें। खेल केवल खेल नहीं रह गया, यह वैश्विक राजनीति और सुरक्षा के साथ भी जुड़ गया है।

FIFA World Cup 2026: जर्मनी अमेरिकी नीतियों के चलते वर्ल्ड कप का करेगा बहिष्कार? जानें पूरा मामला

इतिहास से तुलना: ओलंपिक और खेलों में राजनीतिक तनाव

ओके गेटलिष ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक के बहिष्कार का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय की तुलना में आज का खतरा और भी गंभीर है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया राजनीतिक और आर्थिक तनावों का सामना कर रही है, तो खेलों की राजनीति से पूरी तरह अलग रहना मुश्किल है। 2026 वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं। इसके अलावा, टिकट की बढ़ी हुई कीमतें और ट्रैवल बैन ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है। गेटलिष का मानना है कि इन मुद्दों पर खुली और ईमानदार बातचीत जरूरी है।

हालांकि, गेटलिष यह भी स्वीकार करते हैं कि उनके विचारों को जर्मन महासंघ अध्यक्ष बेर्न्ड नॉयएंडॉर्फ और FIFA प्रमुख जियानी इनफेंटिनो से मंजूरी मिलना मुश्किल है। उन्होंने कहा, कतर वर्ल्ड कप के दौरान खेल और राजनीति का उदाहरण सामने आया था। अब हम कहां पूरी तरह अपॉलिटिकल हैं? यह मुझे चिंतित करता है। उनका मानना है कि खेल केवल खेल नहीं रह गया, और वैश्विक राजनीति की घटनाएं खिलाड़ियों और आयोजकों दोनों को प्रभावित कर रही हैं।

सेंट पाउली क्लब लंबे समय से खेल और राजनीति को जोड़ने के लिए जाना जाता है। ओके गेटलिष ने कहा कि संभावित बहिष्कार का असर क्लब के ऑस्ट्रेलियाई और जापानी खिलाड़ियों पर भी पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने इसे महत्वहीन बताते हुए कहा कि पेशेवर खिलाड़ियों की जिंदगी उन लोगों से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकती जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमलों और धमकियों का सामना कर रहे हैं।

Leave a comment