Garmin ने भारत में Cirqa Smart Band लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹25,990 है। स्क्रीन-फ्री डिजाइन वाले इस फिटनेस ट्रैकर में हेल्थ, स्लीप और एक्टिविटी मॉनिटरिंग के साथ 10 दिन तक की बैटरी मिलती है।
Tech: Garmin Cirqa Smart Band को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। यह स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर लगातार हेल्थ और एक्टिविटी डेटा मॉनिटर करता है, जिससे यूजर्स बिना डिस्प्ले के distraction के अपनी फिटनेस और रिकवरी पर नजर रख सकते हैं। इसमें हार्ट रेट, स्लीप, स्ट्रेस, HRV, स्किन टेम्परेचर और Body Battery जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Garmin Cirqa Smart Band की भारत में कीमत और उपलब्धता
Garmin ने भारत में अपने नए Cirqa Smart Band को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बिना स्क्रीन के अपने हेल्थ और फिटनेस डेटा पर नजर रखना चाहते हैं। इस स्मार्ट बैंड की कीमत भारत में ₹25,990 रखी गई है और इसे Garmin India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Garmin Cirqa को दो अलग-अलग साइज में पेश किया गया है। इसका Small/Medium मॉडल 120 से 200mm तक की कलाई के लिए है। यह Mauve, French Gray, Black और Captain Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं Large/Extra Large मॉडल 145 से 240mm तक की कलाई के लिए डिजाइन किया गया है। इस वेरिएंट में Captain Blue, Mauve और Black कलर मिलते हैं।
स्क्रीनलेस डिजाइन के साथ हेल्थ और स्लीप ट्रैकिंग
Garmin Cirqa का सबसे खास पहलू इसका screen-free design है। इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है, जिससे यूजर को बार-बार स्क्रीन देखने या notifications से distract होने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, बैंड लगातार हेल्थ और एक्टिविटी से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करता है, जिसे बाद में Garmin Connect ऐप पर देखा जा सकता है।
इसमें 24/7 heart rate monitoring की सुविधा दी गई है। यूजर अपनी जरूरत के अनुसार high और low heart-rate alerts भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा Garmin का Body Battery फीचर पूरे दिन के energy levels को समझने में मदद करता है और activity या rest के लिए बेहतर समय का अंदाजा देता है।
बैंड में stress tracking और Pulse Ox sensor भी मौजूद है। Pulse Ox सेंसर SpO2 यानी blood oxygen saturation से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करता है। इसके साथ skin temperature sensor रात के दौरान शरीर के तापमान में होने वाले बदलावों को ट्रैक करता है।
स्लीप ट्रैकिंग के लिए Cirqa में Sleep Score, sleep stages और advanced sleep monitoring जैसे फीचर्स मिलते हैं। Sleep Coach यूजर के sleep patterns के आधार पर suggestions देता है। वहीं Sleep Alignment फीचर sleep consistency और circadian rhythm से जुड़े पैटर्न को ट्रैक करता है। महिलाओं के लिए menstrual cycle और pregnancy tracking का सपोर्ट भी दिया गया है।
80 से ज्यादा एक्टिविटी मोड और 10 दिन की बैटरी
फिटनेस और workout tracking के लिए Cirqa कई सुविधाएं देता है। यह walking और running जैसी कुछ activities को automatically detect कर सकता है। इसके अलावा यूजर Garmin Connect ऐप के जरिए रिकॉर्ड की गई activities को देख और edit कर सकते हैं।
बैंड में 80 से ज्यादा activities को manually track करने का विकल्प है। इनमें running, cycling, swimming, hiking, yoga, Pilates, strength training, HIIT, rowing, racket sports और team sports जैसी activities शामिल हैं।
रिकवरी से जुड़े डेटा के लिए इसमें HRV Status, breathing variations और Health Status जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Smart Wake Alarm भी मौजूद है, जो sleep tracking experience को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Garmin के अनुसार, Cirqa एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की battery life दे सकता है। इसमें 5 ATM water resistance भी मिलता है। Connected GPS और LiveTrack location sharing के लिए इसे Android और iOS पर उपलब्ध Garmin Connect ऐप से pair किया जा सकता है। इस तरह Cirqa का फोकस traditional smartwatch experience के बजाय लगातार health, sleep, recovery और fitness tracking पर रखा गया है।












