Gmail में फिल्टर्स और रूल्स बनाकर आप ईमेल्स को ऑटोमैटिक लेबल, आर्काइव या डिलीट कर सकते हैं। डेस्कटॉप और मोबाइल ब्राउजर दोनों पर ये फीचर इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे इनबॉक्स साफ और ऑर्गेनाइज रहता है।
Gmail सर्च बॉक्स से रूल बनाना
Gmail में रूल्स या फिल्टर्स बनाना आसान है। इसके लिए सबसे पहले Gmail में टॉप पर मौजूद Search bar के दाएं तरफ Show search options पर क्लिक करें।
यहां आपको कई फ़ील्ड्स दिखाई देंगी जैसे From, To, Subject, Has the words, जिनके जरिए आप किसी खास ईमेल को टारगेट कर सकते हैं।
क्राइटेरिया सेट करने के बाद Create filter पर क्लिक करें। अब तय करें कि Gmail इन ईमेल्स के साथ क्या करे—इन्हें Archive, Apply label, Mark as read या Delete किया जा सकता है। अंत में Create filter पर क्लिक करके रूल को एक्टिव कर दें।
किसी स्पेसिफिक ईमेल से रूल बनाना
यदि आप किसी विशेष ईमेल जैसे न्यूजलेटर, बैंक अपडेट या किसी कंपनी के मेल के लिए रूल सेट करना चाहते हैं तो यह तरीका मददगार है।
- Gmail में लॉगिन करें और उस ईमेल के बगल में चेकबॉक्स टिक करें।
- ऊपर दिए गए More (थ्री डॉट) मेन्यू पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन से Filter Messages like these चुनें।
- खुले पॉप-अप में जाकर अपनी जरूरत के अनुसार सेटिंग्स बदलें।
- Create filter पर क्लिक करें और रूल सेव कर दें।
इस तरीके से वही तरह के सभी ईमेल अपने आप तय फोल्डर या लेबल में चले जाएंगे।
iPhone या Android पर Gmail रूल्स सेट करना
मोबाइल ऐप में फिल्टर सेट करने का विकल्प नहीं मिलता। लेकिन आप मोबाइल ब्राउजर के डेस्कटॉप मोड से यह काम कर सकते हैं।
- अपने फोन के ब्राउजर (Chrome या Safari) में Mail.google.com ओपन करें।
- साइन-इन करने के बाद ब्राउजर मेन्यू से Request Desktop Site चुनें।
- Gmail का इंटरफेस डेस्कटॉप जैसा दिखाई देगा।
- सर्च बार में Show search options पर क्लिक करें, क्राइटेरिया डालें और Create filter पर क्लिक करें।
- अब जो एक्शन Gmail को करने हैं जैसे Skip Inbox, Apply label, Mark as read, Delete, उन्हें चुनें और Create filter से सेव कर दें।
इनबॉक्स मैनेजमेंट के फायदे
इन रूल्स और फिल्टर्स की मदद से इनबॉक्स हमेशा साफ रहता है और जरूरी ईमेल कभी न खोएं। आप आसानी से प्रमोशनल मेल्स, न्यूजलेटर्स और अपडेट्स को अलग फोल्डर में रख सकते हैं।
इससे न सिर्फ इनबॉक्स व्यवस्थित रहता है, बल्कि समय की बचत भी होती है। Gmail की यह खासियत रोजमर्रा के ईमेल मैनेजमेंट को सरल और आसान बना देती है।













