GOAT Day 6 Box Office Collection: 'GOAT' ने छोड़ी सिनेमाघरों में अपनी छाप, आइए जानें छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

GOAT Day 6 Box Office Collection: 'GOAT' ने छोड़ी सिनेमाघरों में अपनी छाप, आइए जानें छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 'GOAT' का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एक्शन थ्रिलर फिल्म "गोट" इन दिनों काफी चर्चा में है। ओपनिंग वीकेंड के बाद भी थलापति विजय की इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती दिखाई दे रही है, जिसका अंदाजा नॉन हॉलिडे में फिल्म की शानदार कमाई से आसानी से लगाया जा सकता है।

GOAT Collection Day: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'गोट' इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। सिनेमाघरों में यह फिल्म जमकर धूम मचा रही है। विजय के शानदार एक्शन और फिल्म की कहानी ने फैंस का दिल जीत लिया है। कमाई के मामले में 'गोट' ने अब तक अपनी पूरी छाप छोड़ी है, और नॉन हॉलिडे में भी यह फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। इस बीच, 'गोट' की रिलीज के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को विजय की इस फिल्म ने कितनी कमाई की।

छठे दिन "गोट" की कमाई 

GOAT Day 6 Box Office Collection: 'GOAT' ने छोड़ी सिनेमाघरों में अपनी छाप, आइए जानें छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बीते 5 सितंबर को "गोट" को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। यह फिल्म मूल रूप से तमिल भाषा में है, लेकिन इसे तेलुगु, हिंदी और अंग्रेजी में भी प्रदर्शित किया गया है। हिंदी क्षेत्र में सीमित स्क्रीन्स होने के बावजूद, "गोट" ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर के सबको प्रभावित किया है।

वन डे में की डबल कमाई: GOAT

वीक डे में भी फिल्म की कमाई डबल डिजिट में बनी हुई है और यह मूवी हार मानने को तैयार नहीं है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के छठे दिन थलापति विजय की इस फिल्म ने 10.50 करोड़ का शानदार व्यवसाय किया है। हिंदी वर्जन ने मंगलवार को लगभग 1 करोड़ की कमाई की है, जो एक चौंकाने वाला आंकड़ा है।

GOAT Day 6 Box Office Collection: 'GOAT' ने छोड़ी सिनेमाघरों में अपनी छाप, आइए जानें छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

GOAT का कमाई ग्राफ

दिन                           कलेक्शन

पहला दिन     -            44 करोड़ 

दूसरा दिन      -           25.5 करोड़

तीसरा दिन     -          33.5 करोड़

चौथा दिन       -          34 करोड़ 

पांचवा दिन     -          14.75 करोड़ 

छठा दिन       -           10.50 करोड़

कुल             -             162.25 करोड़

इस प्रकार, 6 दिनों के भीतर गोट का कुल कलेक्शन 170 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं को मिलाकर है। आशा है कि दूसरे सप्ताहांत तक यह फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

 

Leave a comment