गोरखपुर - गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शहर में अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष के निर्देश पर रामगढ़ताल क्षेत्र के बुद्ध बिहार पार्टए में बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए गए एक बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया और लगभग दो एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
प्राधिकरण ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध तरीके से निर्माण कार्य और भूमि के बेजा विभाजन को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। बैंक्वेट हॉल सहित प्लाटिंग स्थल पर बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचे को मिटा दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर नियोजन एवं विकास नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया।
कार्यवाई में जीडीए की प्रवर्तन टीम, उपाध्यक्ष के साथसाथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण कराया गया। प्राधिकरण ने कहा कि शहर के व्यवस्थित और नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमन के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्माण कार्यों से पहले आवश्यक स्वीकृति और मानचित्र पास करवाने का ध्यान रखें ताकि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई का सामना न करना पड़े।











