GT vs PBKS Match: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से दी मात, शशांक की तूफानी पारी में उड़ा गुजरात, आशुतोष ने पलटा मैच

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को इस सीजन का 17वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेला गया। गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.5 ओवर में सात विकेट नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए 17वां मुकाबले में गुजरात के मजबूत किले में भी दरारें आ गई. इस सीजन के अपने चौथे मैच में गुजरात टाइटंस को अपने ही होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों 3 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन शशांक सिंह की 61 रन की नाबाद तूफानी पारी में अपनी टीम को उड़ने से बचा पाए।

GT vs PBKS Match:  रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से दी मात, शशांक की तूफानी पारी में उड़ा गुजरात, आशुतोष ने पलटा मैच

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार पंजाब ने टॉस जीतकर गुजरात को बेटिंग करने का न्योता दिया। गुजरात की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रनों का दमदार स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी पंजाब की शुरुआत खराब रही मात्र 70 रन के स्कोर पर अपने 4 कीमती विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद शशांक सिंह ने शानदार एंट्री की और सिकंदर रजा, जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर गुजरात के गेंदबाजों की ताबड़तोड़ ठुकाई की तथा 1 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. खराब शुरुआत के बावजूद भी पंजाब ने इस सीजन का सबसे बड़ा सफल रनचेज भी किया हैं।

गिल ने लगाया सीजन का पहला अर्धशतक

GT vs PBKS Match:  रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से दी मात, शशांक की तूफानी पारी में उड़ा गुजरात, आशुतोष ने पलटा मैच

गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने पहले ओवर में ही छक्का जड़कर टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दी. गिल ने मात्र 31 गेंदों का सामना करते हुए इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जमाया. इसके बाद भी उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों लाइन नहीं पकड़ दी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे. गिल ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा दिखाकर 49 गेंदों में 89 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 4 गगंचुम्भी छक्के लगाए. उनके अलावा साई सुदर्शन ने 19 गेंदों में 33 और राहुल तेवतिया ने 8 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाकर अपनी टीम को दमदार स्कोर तक पहुंचाया।

शशांक और आशुतोष की तूफानी पारी

GT vs PBKS Match:  रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से दी मात, शशांक की तूफानी पारी में उड़ा गुजरात, आशुतोष ने पलटा मैच

जानकारी के मुताबिक दमदार लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अपना पहला विकेट कप्तान शिखर धवन के रूप में पारी के दूसरे ओवर में ही गंवा दिया. उसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ कुछ रन बटोरे लेकिन दोनों भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। नूर अहमद ने दोनों को आउट कर पैवेलियन भेज दिया, जिससे पंजाब की मुश्किल बढ़ गई।

बताया कि एक समय पंजाब का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन हो गया. सिकंदर रजा भी कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन शशांक सिंह ने शुरुआत से ही बाउंड्रियों की छमाछम बारिश कर दी. उन्हें आखिर में इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा का काफी अच्छा सहयोग मिला, जिन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में 31 रन की कीमती पारी खेली। शशांक ने टीम को जिताकर दम लिया. उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 61 रन की विजय पारी खेली। पारी के दौरान 6 चौके और 4 हवाई छक्के भी लगाए।

Leave a comment