Hero Women’s India Golf Tournament 2025: गुरुग्राम में होगा आयोजन, 28 देशों के 114 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Hero Women’s India Golf Tournament 2025 का आयोजन गुरुग्राम में होगा, जिसमें 28 देशों से 114 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जानें टूर्नामेंट की तारीख, लोकेशन और खिलाड़ियो
Hero Women’s India Golf Tournament 2025: गुरुग्राम में होगा आयोजन, 28 देशों के 114 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भारत एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय गोल्फ का गवाह बनने जा रहा है। प्रतिष्ठित 17वां हीरो विमेंस इंडिया गोल्फ टूर्नामेंट 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक गुरुग्राम स्थित डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और दुनिया की नामी महिला गोल्फर 17वें हीरो विमेंस इंडिया गोल्फ टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 से 12 अक्टूबर तक गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आयोजित होगी। टूर्नामेंट में 28 देशों की 114 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी और मुकाबला 72 होल में खेला जाएगा। 

इस बार प्रतियोगिता को और रोमांचक बनाने के लिए इनामी राशि भी बढ़ाई गई है। कुल इनामी राशि अब 5 लाख डॉलर कर दी गई है, जबकि पहले यह 4 लाख डॉलर थी। टूर्नामेंट की विजेता खिलाड़ी को 75 हजार डॉलर की राशि मिलेगी।

28 देशों की 114 खिलाड़ी होंगे शामिल

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में इस बार 28 देशों से 114 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट 72 होल में खेला जाएगा, जहां रोमांच और प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट का आयोजन लगातार भारतीय खेल जगत में महिला गोल्फ को नई पहचान दिला रहा है। सबसे बड़ी घोषणा टूर्नामेंट की प्राइज मनी से जुड़ी है। पहले इस टूर्नामेंट की इनामी राशि 4 लाख डॉलर थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख डॉलर कर दिया गया है। 

Hero Women’s India Golf Tournament 2025: गुरुग्राम में होगा आयोजन, 28 देशों के 114 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

यानी खिलाड़ियों के लिए मौके और भी बड़े हो गए हैं। टूर्नामेंट की विजेता गोल्फर को 75,000 डॉलर की राशि मिलेगी, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी प्रेरणा साबित होगी। इस अवसर पर भारतीय महिला गोल्फ संघ (WGAI) की अध्यक्ष कविता सिंह ने कहा, हमें बेहद गर्व है कि टूर्नामेंट की इनामी राशि बढ़ाई गई है। यह न केवल भारतीय खिलाड़ियों बल्कि दुनिया भर की गोल्फर्स के लिए बड़ी उपलब्धि है। महिला गोल्फ टूर को जिस पहचान की जरूरत थी, वह अब धीरे-धीरे मिल रही है।

भारतीय खिलाड़ियों से उम्मीदें

हालांकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लगातार इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती रही हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए पिछले कुछ साल कठिन रहे हैं। 2016 में अदिति अशोक के खिताब जीतने के बाद से अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस घरेलू टूर्नामेंट को जीत नहीं पाई है। यही कारण है कि इस बार देशभर के प्रशंसकों को उम्मीद है कि कोई भारतीय गोल्फर खिताब अपने नाम करेगी।

कविता सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें और अधिक मेहनत, अनुशासन और मानसिक मजबूती पर ध्यान देना होगा।
उन्होंने कहा, हम खिलाड़ियों को हर संभव समर्थन देते हैं। लेकिन जीतने की भूख और जुनून उनमें खुद से आना चाहिए। खान-पान, एक्सरसाइज और अनुशासन जैसी छोटी-छोटी आदतें बहुत मायने रखती हैं। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।

Leave a comment