टी20 वर्ल्ड कप 2026: सैम करन को बयान देना पड़ा भारी, वानखेड़े स्टेडियम में सरेआम उड़ी धज्जियां

T20 World Cup 2026 के दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर Sam Curran को अपने बयान की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा। मुंबई के Wankhede Stadium में फैंस ने खुलकर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत ने दर्शकों को रोमांचक अनुभव दिया। मैच से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने एक बड़ा बयान दिया था, जो अब उन्हें भारी पड़ गया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर Sam Curran ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जो शायद अब उन्हें पछतावा दे रहा होगा। करन ने कहा था कि "मुझे पूरा यकीन है कि गुरुवार को वानखेड़े में शांति रहेगी। हालांकि इसका उल्टा देखने को मिला। 

वानखेड़े स्टेडियम का शोर मैच के दौरान सातवें आसमान पर था और दर्शक भारतीय टीम का 12वां खिलाड़ी साबित हुए। भारत ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि सैम करन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उनका बड़बोला बयान शायद उन्हें ही भारी पड़ गया।

सैम करन का बयान

सेमीफाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैम करन ने कहा था, “मुझे पूरा यकीन है कि गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में शांति रहेगी।” उनका इशारा था कि भारतीय दर्शक शांत रहेंगे और माहौल नियंत्रित रहेगा। हालांकि मैच के दौरान वानखेड़े का शोर सातवें आसमान पर था, और दर्शकों ने भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वानखेड़े में भारतीय फैंस ने साबित कर दिया कि वे किसी भी महत्वपूर्ण मुकाबले में अपनी टीम के 12वां खिलाड़ी होते हैं। हर विकेट, हर रन और हर शानदार खेल पर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। टीम इंडिया के समर्थन में पूरा स्टेडियम गूँज उठा और इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर दबाव साफ दिखाई दिया।

सैम करन का खराब प्रदर्शन

मैच में सैम करन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 ओवर में 53 रन खर्च किए। उनकी इकॉनमी 13.25 रही और उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया। इसके बाद बल्लेबाजी में भी करन संघर्ष करते नजर आए। 14 गेंदों में उन्होंने केवल 18 रन बनाए और जल्दी ही आउट हो गए। इस प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की टीम भारतीय बल्लेबाजों के सामने दबाव में रही और मैच में हार का सामना करना पड़ा। 

करन का बड़बोला बयान और मैदान पर उनका कमजोर प्रदर्शन इस बात का प्रमाण बन गया कि बयान देना आसान है, लेकिन मैदान पर उसे साबित करना अलग चुनौती है। इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम ने न केवल इंग्लैंड को हराया बल्कि वानखेड़े स्टेडियम के दर्शकों के साथ मिलकर एक शानदार माहौल तैयार किया।

Leave a comment