टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने ‘इलुमिनेट 3.0’ इवेंट में कैंसर से जुड़ी अपनी जर्नी साझा करते हुए जीवन के लिए पॉजिटिव नजरिया पेश किया। उन्होंने बताया कि समय पर स्क्रीनिंग और परिवार का सपोर्ट बीमारी से लड़ने में सबसे बड़ी ताकत है। हिना ने सभी को हर दिन खुलकर जीने और अपने सपनों का पीछा करने की प्रेरणा दी।
Cancer Awareness Talk: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के ऑन्कोलॉजी लीडरशिप टाउनहॉल ‘इलुमिनेट 3.0’ में कैंसर जर्नी और जीवन के नजरिए पर खुलकर बात की। हिना ने बताया कि समय पर इलाज और परिवार का सपोर्ट बीमारी से लड़ने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी को आज में जीने, खुश रहने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी, ताकि हर पल का सही इस्तेमाल किया जा सके।
कैंसर का मतलब जिंदगी खत्म नहीं
हिना खान ने स्पष्ट किया कि कैंसर होने का मतलब मौत नहीं है। सही समय पर स्क्रीनिंग और जांच से बीमारी को रोका या नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने मेडिकल साइंस की प्रगति और समय पर इलाज की अहमियत पर जोर दिया।
हिना ने अपनी जर्नी साझा करते हुए कहा कि उनका पति रॉकी और परिवार का सपोर्ट ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने बताया कि शादी के बाद भी उनके रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया और पति आज भी पहले की तरह उनकी देखभाल करते हैं।

हर दिन खुलकर जीने की सीख
हिना ने कहा कि लोग उन्हें अक्सर पूछते हैं कि उन्होंने क्या किया जिससे जल्दी रिकवरी हुई, लेकिन हर किसी की बॉडी अलग होती है। उन्होंने दर्शकों को प्रेरित किया कि हर दिन खुलकर जीना चाहिए और खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह वही करती हैं जो उनका दिल चाहता है। चाहे आइसलैंड की यात्रा हो या बर्फ के पानी में बाथ, हिना ने कहा कि उन्होंने कभी खुद को मरीज की तरह महसूस नहीं किया और डॉक्टर ने भी ऐसा महसूस नहीं होने दिया।









